MPPSC 2022: एक ही रोल नंबर पर दो परीक्षार्थियों ने दिया एग्जाम! जबलपुर पुलिस में शिकायत दर्ज, मचा हड़कंप
क्या ऐसा पॉसिबल है कि दो अलग-अलग परीक्षार्थियों को एक ही रोल नंबर पर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में एग्जाम देने मिले? आपका जबाव 'न' होगा। लेकिन यह आरोप MPPSC के हुए एग्जाम के दौरान जबलपुर में लगा हैं।

MPPSC 2022 के एग्जाम के दौरान जबलपुर में एक रोल नंबर के दो परीक्षार्थियों को लेकर अजीबों-गरीब स्थिति बनी। दोनों अलग कैंडिडेट्स ने अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा दी। एक लड़का था, दूसरी लड़की। एग्जाम के बाद जब हड़कंप मचा तो मामला पुलिस थाने पहुंच गया।
जबलपुर के लॉर्डगंज पुलिस थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्कों के मुताबिक केन्द्राध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि मध्य प्रदेश राज्य सेवा आयोग की परीक्षा दो शिफ्ट में हुई। जिसमें एक ही रोल नंबर पर एक छात्र ने जहां हितकारिणी कालेज में परीक्षा दी, वहीं दूसरा परीक्षार्थी परीक्षा देने महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज में परीक्षा देने पहुंचा।
एक ही रोल नंबर पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों में एक लड़का और एक लड़की थी। दोपहर की शिफ्ट में हुए एग्जाम के पहले महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज के केंद्राध्यक्ष ने भी पुलिस को सूचना दी कि संबंधित परीक्षार्थी को रोक लिया जाए।

इस शिकायत को सुनकर पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। एक एग्जाम में एक ही रोल नंबर आलग-अलग दो परीक्षार्थियों को कैसे जारी हो गए? इसका पता लगाने के लिए पुलिस राज्य सेवा आयोग से संपर्क साधेगी। वहीं कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। इसकी जांच कराई जा रही।
एग्जाम के संबंध में PSC की पहले ही गाइडलाइन जारी हो चुकी। ओएसडी रविंद्र पंचभाई के संज्ञान में भी यह मामला पहुंचा। उनका कहना है कि आवेदन भरने से लेकर उसके संसोधन फिर एडमिट कार्ड जारी होने तक की प्रक्रिया कैसी रही? साथ ही किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई, इसकी जांच कराई जायेगी।
एसपी टीके विधार्थी ने भी बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला तकनीकी गड़बड़ी का प्रतीत होता है। आयोग का जब तक अभिमत का इंतजार किया जा रहा । जांच पूरी होने के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी। हालांकि दोनों अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज किए है। आगे के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई।












Click it and Unblock the Notifications