चोरी का आरोपी निकला कोरोना पॉजीटिव, हथकड़ी लगाकर ले गए जांच करवाने
Jabalpur, Apr 13 : मध्य प्रदेश में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। राजधानी भोपाल और दूसरा सबसे बड़ा शहर इंदौर सर्वाधिक प्रभावित है। मध्यप्रदेश में दिन प्रति दिन कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है।
Recommended Video
Coronavirus India Update: Corona Positive आरोपी को Police ने शहर में चलवाया पैदल | वनइंडिया हिंदी

प्रदेश में पहली बार रविवार को रिकॉर्ड 5939 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 15 फीसदी हो गई। बीते दस दिन के भीतर मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीब मामला सामने आया है। यहां की पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद उनकी जांच करवाई, जिसमें एक आरोपी कोरोना पॉजीटिव निकला।
जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि दो में से एक आरोपी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वाहन खराब हो जाने के कारण दोनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर पैदल ही जेल ले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications