WATCH : शंकरलाल सोनी हैं जबलपुर के वाटरमैन, 26 साल से साइकिल पर लगा रहे चलती फिरती प्याऊ

जबलपुर, 6 मई। मिलिए इनसे। ये हैं 'वाटरमैन'। रियल नाम है शंकर लाल सोनी। जबलपुर के गली-चौराहों पर इन्हें लोगों को पानी पिलाते देखा जा सकता है। शंकरलाल सोनी की उम्र इस वक्त 68 साल है। उम्र के इस पड़ाव पर ये घर पर आराम करने की बजाय स्वेच्छा से पानी पिला रहे हैं।

शीतल जल पिलाने का नेक काम सोनी बीते 26 साल से कर रहे

शीतल जल पिलाने का नेक काम सोनी बीते 26 साल से कर रहे

शंकरलाल सोनी प्रचड़ गर्मी में लोगों को शीतल जल पिलाने का नेक काम सोनी बीते 26 साल से कर रहे हैं। यही वजह है कि जबलपुर का बच्चा बच्चा इन्हें 'वाटरमैन' के नाम से जानता है।

18 पानी के बैग ले जाता हूं...

18 पानी के बैग ले जाता हूं...

मीडिया से बातचीत में शंकरलाल सोनी कहते हैं कि 'मैं पिछले 26 साल से लोगों को निशुल्क पानी पिला रहा हूं। मैं पानी की बोतलों के साथ 18 पानी के बैग ले जाता हूं। प्रत्येक भंडारण बैग में लगभग 5 लीटर पानी होता है। मैं उन्हें दिन में तीन बार रिफिल करता हूं'

 घूम-घूम कर प्याऊ का काम करते हैं

घूम-घूम कर प्याऊ का काम करते हैं

बता दें कि शंकरलाल सोनी 26 साल से रोज अपने घर से साइकिल पर पानी की छागल (WATER BAG) रखकर घूम-घूम कर प्याऊ का काम करते हैं। शंकरलाल सोनी ने इस नेक कार्य करने का खुदसे संकल्प लिया है जो कभी भी डिगता नहीं है चाहे कितनी ही गर्मी हो यह कार्य इनके दिनचर्या में शामिल हो चूका है। जिस भीषण गर्मी में हम एसी और फ्रिज के बिना नहीं रह सकते। ऐसी प्रचंड गर्मी में भी शंकरलाल सोनी अपने कार्य से नहीं चूकते।

 नर्मदा नदी से पानी भरते

नर्मदा नदी से पानी भरते

रोज सुबह साइकिल से नर्मदा नदी जाकर वहां से 100 लीटर से भी ज्यादा पानी वह एक दिन में भरकर लाते हैं और साइकिल पर घूम-घूमकर लोगों की प्यास बुझाते हैं। पानी जब खत्म हो जाता है तो वो दुबारा नर्मदा नदी से पानी भरकर इस कार्य को करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+