Jabalpur News:शॉर्ट सर्किट से हेंडलूम शॉप में भीषण आग, चंद मिनटों में लाखों का माल हुआ खाक

(Jabalpur News) दीपावली नजदीक आते ही जबलपुर में अग्निकांड में इजाफा हो गया है। कॉमर्शियल इलाके तुलाराम चौक के नजदीक एक हेंडलूम शॉप में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि उस पर काबू पाने में दमकल विभाग की दस गाड़ियों की जरुरत पड़ी। हादसे में लाखों रुपए का माल जलकर ख़ाक हो गया है। वही फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगाना बताई जा रही है।

फायर

जबलपुर में व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके तुलाराम चौक के नजदीक यह हादसा हुआ। तलघर वाला शॉप से अचानक उठते धुएं के गुबार को जब लोगों ने देखा तो इसकी फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन दुकान के अंदर रुई और कपड़ों का स्टॉक होने की वजह आग विकराल होती गई। एक के बाद एक लगभग 10 दमकल गाड़ियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ये गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकान बंद थी और उसके अंदर कोई भी नहीं था। फायर ब्रिगेड विभाग के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

ट्वीट

पुलिस के मुताबिक जिस दुकान में यह हादसा हुआ, उसका संचालक अभिषेक उर्फ़ लड्डू जैन घर पर था। हादसे में दुकान के अंदर रखा लाखों का माल जलकर ख़ाक हो गया है। वही इस इलाके में आसपास और कई बड़ी दुकाने और शो-रूम भी थे। आग बुझने तक पूरे इलाके में दहशत फैली रही। घटना की खबर लगने पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल भी पहुंचे। दुकान संचालक इस हादसे को लेकर गहरे सदमें में है। वही पुलिस इस आग लगने की विस्तार से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: बिशप पीसी सिंह केस, 4 संस्थाओं को बेशकीमती जमीन से कब्ज़ा खाली करने आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+