Jabalpur News: बिशप पीसी सिंह केस, 4 संस्थाओं को बेशकीमती जमीन से कब्ज़ा खाली करने आदेश
(Jabalpur News) बिशप पीसी सिंह का चर्च लेंड स्केम उजागर होने के बाद क्रिश्चियन मिशनरी सोसयटी को लीज पर दी गई बेशकीमती जमीन सरकार ने वापिस ले ली। करीब 1 लाख 70 हजार वर्ग फुट जमीन राजस्व विभाग के नाम दर्ज हो गई थी। लेकिन संबंधित भूमि में अभी 4 संस्थाओं का कब्ज़ा है। जिसे खाली कराने प्रशासन ने मन बना लिया है। एक हफ़्ते के अंदर यदि कब्ज़ाधारी स्वयं जगह खाली नहीं करेंगे, प्रशासन उसे जमींदोज कर देगा।

क्रिश्चियन मिशनरी संस्थाओं की आड़ में करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीनों की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का आरोपी बिशप पीसी सिंह भले ही जेल में है, लेकिन उसकी करतूतों पर एक्शन जारी है। मिशनरी संस्थाओं के लिए लीज पर आवंटित जमीनों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। जिसकी जांच के बाद शासन ने अपने नाम दर्ज कर दिया। यूनाईटेड क्रिश्चियन मिशनरी सोसायटी की 1 लाख 70 हजार 328.7 वर्गफुट भूमि रही। अब राजस्व विभाग के नाम दर्ज होने के बाद इस जमीन पर चार संस्थाएं कब्ज़ा किए है। जिन्हें खाली करने 7 दिन की मोहलत दी गई है। इस सिलसिले में प्रशासन ने संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी किए है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा के भीतर कब्जा खाली नहीं किया गया तो बलपूर्वक भूमि को खाली कराया जायेगा और इस कार्यवाही का व्यय संबंधित संस्थान से भू-राजस्व की तरह वसूल किया जायेगा।
आपको बता दें कि अपर कलेक्टर न्यायालय द्वारा 23 सितम्बर को जारी आदेश में यूनाईटेड क्रिश्चियन मिशनरी सोसायटी मार्फत पी.सी सिंह की नेपियर टाउन सिविल स्टेशन नजूल ब्लॉक नम्बर 4 के प्लाट नम्बर 15/1, 15/8, 15/9, 15/10, 15/15, 15/16, 15/17, 15/30, 15/31 और 15/42 की कुल 1 लाख 70 हजार 328.7 वर्गफुट भूमि का लीज प्रकरण खारिज कर मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के नाम दर्ज करने के आदेश तहसीलदार रांझी दिये गये थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications