Video: जबलपुर में दहशत बढ़ा रहे तेंदुए की जगह पकड़े जा रहे अफवाहबाज, अब फुट प्रिंट के सहारे रेस्क्यू

एमपी के जबलपुर में तेंदुओं ने आम लोगों के साथ प्रशासन की नाक में दम कर रखी हैं, एक तो पकड़ में नहीं आ रहे, ऊपर शरारती तत्व दूसरी जगहों के पुराने वीडियो वायरल कर रहे है। अब अफवाहबाज और तेंदुए दोनों चैलेंज बने गए है।

jabalpur

Jabalpur leopard increasing panic: एमपी के जबलपुर में कुछ इलाके तेंदुओं की दहशत से जूझ रहे हैं। जिन क्षेत्रों में वास्तव में तेंदुए देखे गए और गाय या कुत्ते का शिकार करने की घटना हुई, वह अभी तक वन विभाग के चंगुल में नहीं फंस पाए। इसी बीच सोशल मीडिया पर दूसरे शहरों के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की बाढ़ आ गई है। जिससे वन विभाग और पुलिस परेशान है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल करने वाले दबोंचे गए। रेस्क्यू में जुटी टीम अब तेंदुए के साथ-साथ अफवाहबाजों पर भी नजर रख रही है।

एक पकड़ नहीं पा रहा, दूसरा कहा से आ रहा?

एक पकड़ नहीं पा रहा, दूसरा कहा से आ रहा?

मप्र के जबलपुर वन विभाग का अमला इन दिनों सारे काम छोड़कर तेंदुओं के पीछे पड़ा है। इसके पीछे की वजह भी बड़ी होती जा रही है। क्योकि दो हफ़्ते पहले खमरिया इलाके में तेंदुआ घूमने की खबर के बाद से उसे पकड़ने टीम जुटी है। वहां से आगे बढ़ता हुआ तेंदुआ व्हीकल क्षेत्र में देखा गया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर तेंदुए के कई और वीडियो वायरल होने लगे। दावा किया जाने लगा वायरल वीडियो वाले तेंदुए जबलपुर के ही है। वन विभाग पशोपेश में है कि आखिर नए मामले कहां से आ गए?

Recommended Video

    Video: जबलपुर में दहशत बढ़ा रहे तेंदुए की जगह पकड़े जा रहे अफवाहबाज, अब फुट प्रिंट के सहारे रेस्क्यू
    व्हीकल शोभापुर इलाके में CCTV में कैद हुआ था

    व्हीकल शोभापुर इलाके में CCTV में कैद हुआ था

    पिछले दिनों एक वीडियो व्हीकल शोभापुर इलाके का सामने आया था। जिसकी जांच की गई तो वह सही पाया गया। रहवासी कॉलोनी में तेंदुआ घूम रहा था। जिसकी खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को की। जब तक मौके पर टीम पहुंची, तब तक वह तेंदुआ कही और निकल गया।

    बाउंड्री पर चल रहे तेंदुए की अफवाह

    बाउंड्री पर चल रहे तेंदुए की अफवाह

    इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो और जमकर वायरल हुआ। जिसमें व्यस्क तेंदुआ बाउंड्री पर चलता हुआ नजर आ रहा था। इस वीडियो को वायरल करने वाले दो युवकों ने शोभापुर कंचनपुर क्षेत्र बताया। आग की तरह फैली इस सूचना से लोगों में दहशत बढ़ गई और तेंदुए को पकड़ने वन विभाग की आधा दर्जन अलग-अलग टीमें दौड़ने लगी। कई घंटो बाद तेंदुए का पता तो नहीं नहीं चला, लेकिन वीडियो वायरल करने वाले जरुर पता चल गए।

    मजाक में उड़ाई थी अफवाह, किया था Video Viral

    मजाक में उड़ाई थी अफवाह, किया था Video Viral

    वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को जब वन विभाग ने पकड़ा तो वह शोभापुर रेल लाइन किनारे बाउंड्री के नजदीक ले गए। बताने लगे कि उन्होंने यहां पर तेंदुआ देखा था। लेकिन जब सख्ती से युवकों से पूछताछ की, तो उन्होंने वायरल वीडियों की सच्चाई बता दी। यह वीडियो किसी दूसरे शहर का पुराना था। जिसे मजाक-मजाक में जबलपुर का बताकर वायरल किया गया। आरोपियों को पुलिस को हवाले कर दिया गया है। एक आरोपी झाबुआ जिले का रहने वाला है।

    अब फुट प्रिंट से तेंदुए की हो रही तलाश

    अब फुट प्रिंट से तेंदुए की हो रही तलाश

    पहले से जिस तेंदुए की दहशत है, उसे पकड़ने कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा उसके फुट प्रिंट से लोकेशन पता की जा रही है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों की कई टीमें तैनात है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि न्यू कंचनपुर क्षेत्र में तेंदुए के पंजे के निशान मिले है। तेंदुआ एक नहीं, बल्कि दो तीन तेंदुए घूम रहे है। विभाग को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी।

    ये भी पढ़े-जान बचाने खेत में भागा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, टूट गए उसके दांत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+