जान बचाने खेत में भागा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, टूट गए उसके दांत
जबलपुर के बनखेड़ी गाँव में सड़क के किनारे एक खेत पर तेंदुए का लगभग 5-6 माह का शावक देखा गया है, जिसे ग्रामीणों द्वारा उसे भगाने के प्रयास करने के कारण वह थक कर खेत में छुपा है।
जबलपुर, 24 जुलाई: सिहोरा के इंद्राना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खून से लथपथ एक घायल तेंदुआ गांव में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए तेंदुआ को अपने कब्जे में लिया और उसे वेटरनरी अस्पताल में भर्ती कराया। तेंदुआ बुरी तरह जख्मी है, उसके जबड़े में चोट है और दांत टूट गए है।

रेस्क्यू टीम के रेंज ऑफिसर जेडी पटेल ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि जबलपुर के बनखेड़ी गाँव में सड़क के किनारे एक खेत पर तेंदुए का लगभग 5-6 माह का शावक देखा गया है, जिसे ग्रामीणों द्वारा उसे भगाने के प्रयास करने के कारण वह थक कर खेत में छुपा है। इंद्राना रेंज के रेंजर ने 6-7 अपने वन रक्षकों के साथ सूचना पाते ही उस खेत पर पहुँचे और उस तेंदुए के शावक को सूती साड़ी उढ़ाकर पकड़ा। उसके पिछले पैर बाँधकर रेस्क्यू स्क्वायड को सूचना दी कि शावक काफी डरा सहमा था और उसके मुँह से खून निकल रहा था, जिसे प्राथमिक उपचार की आवश्यकता थी।

जबड़े में गंभीर चोट, दांत टूटा
वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू करते हुए, शावक को वेटरनरी अस्पताल पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद पाया कि तेंदुए के शावक का एक दांत टूटा हुआ है इस कारण उसकी जीभ में भी गहरा घाव बन चुका था । उसके शरीर में काफी सूजन थी। पशु चिकित्सकों द्वारा तेंदुए के शावक का इलाज किया जा रहा है, वही उनका कहना है कि तेंदुए को ज्यादा गंभीर चोट न होने की वजह से उसकी हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सकों का दावा ही वह कुछ ही दिनों में पूर्णता स्वस्थ हो जाएगा और उसे एक बार पुनः वन परिक्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल तेंदुए की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े-हार पर रार: संतों का मेला नहीं है राजनीति, अंदर देखने-बाहर झाँकने जबलपुर आए मंत्री गोपाल












Click it and Unblock the Notifications