न्यू ईयर में एमपी के लोगों को Electricity Bill मारेगा करंट!, 4 फीसदी रेट बढ़ाने का बिजली कंपनियों का प्रस्ताव
मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई की मार के बीच एक और झटका मिल सकता है। संभावना है कि 6 दिसंबर को होने जा रही विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में बिजली कंपनियां 3 से 4 फीसद बिजली के दाम बढ़ा सकती हैं।
नए साल के जश्न की तैयारी में लगे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अभी से एक बुरी खबर आ गई हैं। कंज्यूमर की ज़ेब और ढीली करने की बिजली कंपनियों ने तैयारी कर ली हैं। लगभग 3 से 4 फीसदी बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर याचिका विधुत नियामक आयोग में दाखिल कर दी गई है। कहा जा रहा है यह सुनवाई 6 दिसंबर को हो सकती है। आम उपभोक्ताओं में बिजली कंपनियों के नए टैरिफ की तैयारी का अभी से विरोध शुरू हो गया है।

पहले से ईधन के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी और रोजमर्रा की जरुरी चीजों में महंगाई की मार झेल रही मध्यप्रदेश की जनता को चुनावी साल में भी राहत नहीं मिलने वाली। मौजूदा साल की विदाई के महीने में बिजली कंपनियों द्वारा तैयार नए टैरिफ प्रस्ताव को देखकर तो यही लगता हैं। बताया जा रहा है कि कंपनियों ने तीन से चार फीसदी बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का मन बनाया हैं। दलील दी जा रही है कि कंपनी की आय के मुकाबले खर्चे बढ़ते जा रहे है। इसी तालमेल को बैठाने नया टैरिफ लाना मज़बूरी है। तैयार प्रस्ताव की याचिका विधुत नियामक आयोग में भी दाखिल कर दी गई है। जिस पर 6 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है।

बिजली उपभोक्ता संगठनों की माने तो बिजली कंपनियां अपने बढ़ते खर्चों की भरपाई आम जनता की ज़ेब से ही करेगी। टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने की सरकार ने भी छूट दे रखी थी। आयोग में दाखिल याचिका में बताया गया है कि मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनियों को साल 2023-24 में साढ़े 49 हजार करोड़ रुपए के राजस्व की जरूरत है। इसमें कुल आय और व्यय के लिए 15 सौ करोड़ रुपए की और जरूरत पड़ेगी यानि बिजली कंपनियां 15 सौ करोड़ रुपए का घाटा होने का अनुमान लगा रही हैं। पिछले साल बिजली कंपनियों ने 8.7 फीसद बिजली दर बढ़ाने की अनुमति मांगी गई थी। तैयार प्रस्ताव में औद्योगिक इकाईयों की सालों पुरानी मांग को पूरा करने का दावा भी किया जा रहा है। उनके बिलों की रीडिंग केवीएच की जगह केएवीएच से करने की योजना बनाई गई है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications