सड़क पर डॉन की बर्थ-डे पार्टी में धांय-धांय, अब पुलिस काटेगी केक !

डॉन बहादुर के चेहेतों को अपने डॉन का बर्थ डे मनाने रात के बारह बजने का इंतजार था। घड़ी में बारह बजते ही फ़िल्मी गाना बजा, फिर डॉन ने चाकू से जैसे ही केक काटा तो दनादन हवाई फायर होने लगे। Don's birthday party on the road,

जबलपुर, 14 जुलाई: बर्थ-डे मनाने के लोगों के अलग-अलग तरीके है। कुछ अलग हटकर करने की होड़ में कई बार इन खुशियों में मुसीबत भी आ जाती है। जबलपुर के रांझी इलाके में (DON) डॉन बहादुर नाम के व्यक्ति की बर्थ-डे पार्टी में कुछ ऐसा हुआ। डॉन के चहेतों ने बीच सड़क पर बर्थ-केक कटवाने का प्लान किया, इधर डॉन ने चाकू से केक काटा, उधर दनादन गोलियां चलने लगी। जिसके छर्रों से युवक घायल हो गए।

don

जबलपुर के रिछाई इलाके में यह घटना हुई। डॉन बहादुर के चेहेतों को अपने डॉन का बर्थ डे मनाने रात के बारह बजने का इंतजार था। घड़ी में बारह बजते ही फ़िल्मी गाना बजा, फिर डॉन ने चाकू से जैसे ही केक काटा तो दनादन हवाई फायर होने लगे। देशी कट्टे से हुई कई राउंड फायरिंग में कुछ युवकों को छर्रे लगे, जिससे वे घायल हो गए। बर्थडे का हल्ला फिर फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग घवरा गए। जिसकी खबर नजदीकी पुलिस थाने को दी गई। बताया गया कि डॉन बहादुर और उसके साथियों ने जिस कट्टे से फायर किए, वह अवैध था। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि यह अवैध कट्टा उनके पास कहाँ से आया ?

don 1

बीच सड़क पर केक काटना पड़ा महंगा
रांझी पुलिस के मुताबिक डॉन बहादुर नाम के व्यक्ति का जन्मदिन मनाने उसका भाई राज बहादुर अपने कई दोस्तों को साथ लेकर आया था। केक काटने के बाद डॉन ने देशी कट्टा निकालकर हर्ष फायर किया, जिसके बाद उसका कट्टा लेकर दूसरे युवक भी फायर करने लगे थे। थोड़ी देर बाद मौके पर जैसे ही पुलिस पहुँची बर्थडे बॉय डॉन और चहेते फुर्र हो गए। पुलिस अब डॉन समेत उसके साथियों की तलाश कर रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बर्थ डे मनाने वालों पर अशांति फ़ैलाने का आरोप भी लगाया है। लोगों का कहना था कि लड़कों ने सड़क घेरकर वहां आवाजाही कर रहे कई लोगों को निकलने नहीं दिया।

ये भी पढ़े-भगवान भोलेनाथ की 76 फुट ऊँची मूर्ति का अद्‌भुत रहस्य, जब शिल्पकार ने बनाने से कर दिया था मना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+