जबलपुर के गोल्ड शो रूम में कितने करोड़ की चोरी? इतना माल कि चोरों को छोड़कर जाना पड़ा

जबलपुर, 16 अगस्त: एमपी के जबलपुर में जब लोग आजादी का जश्न मनाकर गहरी नींद में थे, उसी दरमियान शहर के एक बड़े गोल्ड शो-रूम में सनसनीखेज चोरी की वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि शो-रूम में करोड़ों का इतना माल था, कि चोरों को आधा सामान चोर छोड़कर जाना पड़ा। वारदात का पता लगने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। चोरों का पता लगाने कई टीम बनाई गई है।

पायल वाला गोल्ड शो रूम में वारदात

पायल वाला गोल्ड शो रूम में वारदात

जबलपुर के कॉमर्शियल इलाके सुपर मार्केट एरिया में यह वारदात हुई। इंडियन कॉफ़ी हॉउस के ठीक सामने सुनील कुमार जैन का पायल वाला नाम से गोल्ड शो रूम है। एक दुकान सराफा के मेन मार्केट में भी है। मंगलवार की सुबह उन्हें पता लगा कि शो रूम के साइड वाला चैनल गेट और शटर खुला हुआ है। परिजनों ने दुकान के अंदर जाकर देखा चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था और कई कई कवर्ड में रखी गोल्ड ज्वेलरी गायब थी।

शो रूम के पीछे सुनील की बहन का स्कूल

शो रूम के पीछे सुनील की बहन का स्कूल

शो-रूम संचालक सुनील जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन ममता जैन का पीछे स्कूल भी है। मंगलवार की सुबह जब वह स्कूल पहुंची, तो उनकी नजर शो-रूम के साइड वाले चैनल गेट और शटर पर पड़ी। उसमें लगे ताले कटे हुए पड़े थे। जिसके बाद फ़ौरन उन्होंने सुनील के बेटे स्वर्णिम को घटना की जानकारी दी। शो रूम संचालक का कहना है कि हर रोज दुकान उनकी बड़ी बहन ही खोलती बंद करती है।

लाखों या करोड़ों...कितना गोल्ड गायब स्पष्ट नहीं

लाखों या करोड़ों...कितना गोल्ड गायब स्पष्ट नहीं

सराफा व्यवसायी सुनील जैन, प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार भी करते है। जिसमें व्यस्तता की वजह से उनके सराफा और सुपर मार्केट के गोल्ड शो रूम, अधिकांश समय परिजन ही संभालते है। कितने किलो सोना और चांदी के जेवरात, चोर ले उड़े, इसका अभी सही ढंग से आंकलन नहीं हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस में उसी स्टॉक की जानकारी मुहैया की जाएगी, जिसके एक नंबर में बिल होंगे। बाकी बिना बिल वाले माल का आंकलन शो रूम संचालक ही जानता है। यदि 5 किलो गोल्ड ज्वेलरी भी गायब हुई, तो इसकी कीमत करोड़ों रुपए में पहुंचती है।

इतना माल...कि चोरों से ले जाता नहीं बना !

इतना माल...कि चोरों से ले जाता नहीं बना !

वारदात की खबर लगने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कई चौकाने वाली बाते सामने आई। चोरी हुए माल के अलावा बहुत सा माल शो रूम में सही सलामत मिला। हालांकि जो सामान चोर छोड़कर गए उसकी भी खाना तलाशी ली गई, ऐसा घटना से प्रतीत हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक कई तोला वजनी मंगल सूत्र से भरे बॉक्स खाली मिले है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर जिस प्लानिंग से वारदात को अंजाम देने आए थे, उनके पास पूरे शो रूम की गोल्ड ज्वेलरी रखने का कोई साधन नहीं होगा, जिसकी वजह से उन्हें बहुत सा माल छोड़कर जाना पड़ा।

10 ताले कटर से काटे, CCTV की डीवीआर भी गायब

10 ताले कटर से काटे, CCTV की डीवीआर भी गायब

चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया हैं। शोरुम की साइड गली में पीछे की तरफ जिस चैनल गेट और शटर से प्रवेश किया गया, वहां करीब 10 बड़े ताले लगे थे। उनको बड़े कटर से काटा गया। वही अंदर और बाहर CCTV कैमरें लगे थे, उनकी डीवीआर भी गायब हैं। ताकि उनकी पहचान और वारदात किसी को पता नहीं चल सकें।

घटना स्थल से लिए फिंगर प्रिंट, कर्मचारियों से पूछताछ

घटना स्थल से लिए फिंगर प्रिंट, कर्मचारियों से पूछताछ

घटना के बाद मौके पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। मौके से फिंगर प्रिंट लिए गए है। इसके अलावा दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों और रोज आने जाने वाले कुछ लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर मिलान किया जाएगा। ताकि इस बात का भी पता चल सकें, कि कही वारदात में कोई करीबी तो शामिल नहीं है? शो रूम के कर्मचारियों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

होटल लॉज में ठहरे हुए लोगों की पड़ताल

होटल लॉज में ठहरे हुए लोगों की पड़ताल

जिस अंदाज में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों की संख्या कम से कम चार होगी। पहले शो रूम की अच्छी तरह रैकी की गई, फिर चारों तरफ का माहौल देखते हुए वारदात के लिए 15 अगस्त के बाद की रात चुनी गई। जिस जगह यह शो रूम है, उसके आसपास कई छोटी गलियां भी है, जहां से भागना बेहद आसान है। अनुमान है कि अपने साथ लाए बैग में चोरों से जितना माल ले जाते बना, वही ले जा सकें।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: जब बरगी बांध के खुले 13 गेट तो....आ गया बाढ़ का सैलाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+