Jabalpur News: जब बरगी बांध के खुले 13 गेट तो....आ गया बाढ़ का सैलाब
जबलपुर, 15 अगस्त: महाकौशल अंचल में पिछले एक हफ़्ते से जारी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। इस वजह से जबलपुर के बरगी बांध का जल स्तर भी नर्मदा का जल स्तर बढ़ गया है। सोमवार को इसके मद्देनजर बांध के 13 गेट खोल दिए गए। इससे पहले सभी निचले इलाकों को अलर्ट घोषित कर दिया गया था। दोपहर 3 बजे सायरन की तेज आवाज होते ही 1.60 मीटर ऊंचाई तक गेट खोल दिए गए। बांध प्रबंधन ने लोगों से सतर्क रखने की अपील भी की है।

जबलपुर में रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने सोमवार की दोपहर 3 बजे इसके 5 से 17 तक 13 गेट खोले गए। कैचमेंट एरिया में लगातार पानी की आवक होने से सुबह बांध का जल स्तर 420.90 मीटर हो गया था। बांध का अधिकतम जल स्तर 421 मीटर है। जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के पहले उसे नियंत्रित करना जरुरी हो गया था। जिसके बाद बांध प्रबंधन ने सुबह डैम के गेट खोलने का निर्णय लिया। कार्यपालन यंत्री बरगी रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बांध संभाग अजय सूरे के मुताबिक सोमवार की सुबह 7 बजे की स्थिति में बांध मे 3700 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल की आवक हो रही थी। बांध के जिन 13 गेट को खोला गया है, उसकी 1.60 मीटर औसत उंचाई रखी गई है।जिनसे 3000 घन मीटर प्रति सेकण्ड पानी छोड़ा जा रहा है। इससे घाटों का लेवल 20 से 25 फुट बढ़ने की संभावना जा जताई जा रही है। बांध प्रबंधन ने संभाग के निचले क्षेत्र और नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्र के निवासियों से घाटों से पर्याप्त दूरी बनाये रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications