महाकौशल के जबलपुर में कांग्रेस बन रही किंग ! जानिए जीत-हार के अब तक के रुझान

संस्कारधानी जबलपुर शहर की सरकार का मुखिया कौन होगा? अधिकृत तौर पर यह पता लगने में अब कुछ ही समय बाकी है। पहले चरण में हुए यहाँ के मतदान की जब मतगणना शुरू हुई, तो एक पड़ाव भी ऐसा नही आया, जब महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी

जबलपुर, 17 जुलाई: मप्र के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान के कई नतीजे चौकाने वाले आ रहे है। महाकौशल अंचल के केंद्र बिंदु जबलपुर में कांग्रेस ने बीजेपी के किले में सेंध लगाई है। अब तक सामने आए रुझानों से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अन्नू का बीजेपी प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार से सीधा मुकाबला था। महाकौशल में अन्य नगर पालिकाओं में भाजपा-कांग्रेस के बीच स्थिति 50-50 नजर आ रही हैं।

जबलपुर में कांग्रेस का महापौर !

जबलपुर में कांग्रेस का महापौर !

79 वार्डों वाले संस्कारधानी जबलपुर शहर की सरकार का मुखिया कौन होगा? अधिकृत तौर पर यह पता लगने में अब कुछ ही समय बाकी है। पहले चरण में हुए यहाँ के मतदान की जब मतगणना शुरू हुई, तो एक पड़ाव भी ऐसा नही आया, जब महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार कांग्रेस से बढ़त बनाते दिखे हो। अब तक हुए सभी राउंड की मतगणना में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी बढ़त बनाते जीत की ओर बढ़ रहे है।

करीब 43 हजार वोटों का फासला

करीब 43 हजार वोटों का फासला

बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा वाले यहाँ के चुनाव में पार्टी की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू लगभग 43 हजार वोटों से आगे चल रहे है। बीजेपी महापौर प्रत्याशी को मिली इतनी लीड के बाद कांग्रेस ने ख़ुशी मनाना शुरू कर दिया हैं। हालाँकि देर शाम को जीत-हार का अधिकारिक ऐलान होगा।

CM शिवराज की साली के वार्ड में BJP आगे

CM शिवराज की साली के वार्ड में BJP आगे

जबलपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर की पत्नी चुनाव हार गई है। नंबर वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी लता सोनकर हार गई है । वार्ड क्रमांक 69 से पूर्व में पार्षद रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साली रेखा सिंह ठाकुर के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी दामोदर सोनी आगे चल रहे हैं। सिहोरा नगर पालिका की तस्वीर साफ हो गई है। 18 वार्डों में 9 वार्ड में भाजपा, 7 वार्ड में कांग्रेस, और 2 वार्ड में निर्दलीय के कब्ज़ा ज़माने की खबर है।

बालाघाट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

बालाघाट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

बालाघाट जिले की वारासिविनी नगर पालिका में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। कुल 15 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मारी है। पांच वार्ड में ही भाजपा को जीत का स्वाद चखने मिला। यहाँ के इन नतीजों ने यहाँ की स्थानीय राजनीति के नए समीकरण को जन्म दिया है।

नरसिंहपुर में जिले खिला कमल

नरसिंहपुर में जिले खिला कमल

भाजपा के लिए नरसिंहपुर जिले मतदाताओं ने खुशबू बिखेरी है। यहाँ नगर पालिका नरसिंहपुर में बीजेपी 19, कांग्रेस 07 ,अन्य 02, नगरपालिका गोटेगांव में बीजेपी 12, कांग्रेस 02, अन्य 01, नगरपालिका करेली में बीजेपी 15 कांग्रेस 0, अन्य 0, नगरपालिका गाडरवारा में बीजेपी 19, काग्रेस 05, अन्य 01, नगरपरिषद तेंदूखेड़ा बीजेपी 10, कांग्रेस 05, अन्य 0, नगरपरिषद चिचली में बीजेपी 07, कांग्रेस 06, अन्य 01, टाय -01, नगरपरिषद साईखेड़ा बीजेपी 10, कांग्रेस 03, अन्य 02, नगरपरिषद सालीचौका में बीजेपी 10, कांग्रेस 04, अन्य 01 सीटों की स्थिति है।

ये भी पढ़े-MP पंचायत चुनाव परिणाम: कहीं ख़ुशी कहीं गम, 3 वोट से जीतीं अंजना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+