MP पंचायत चुनाव परिणाम: कहीं ख़ुशी कहीं गम, 3 वोट से जीतीं अंजना

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान का दौर एक जुलाई को पूर्ण हो चुका था। तभी से सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत-हार के गणित में उलझे रहे। अधिकांश सीटों पर तो प्रत्याशियों को तस्वीर साफ हो चुकी थी, लेकिन जिन क्षेत्रों में कशमकश

जबलपुर, 14 जुलाई: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों का इंतजार गुरूवार को खत्म हो गया। चुनाव में जहाँ कई बड़े दिग्गजों को हार का मुहं देखना पड़ा तो कई पहली बार ही चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। जबलपुर जिले में कई क्षेत्रों के परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। यहाँ बरगी जनपद में अंजना सोयाम नाम की महिला प्रत्याशी ने तीन मतों से जीत हासिल की। वही जबलपुर जनपद के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी कांग्रेस की दिग्गज नेत्री तलविंदर कौर गुजराल 18 मतों के मामूली अंतर से चुनाव हार गई।

परिणामों की औपचारिक घोषणा

परिणामों की औपचारिक घोषणा

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान का दौर एक जुलाई को पूर्ण हो चुका था। तभी से सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत-हार के गणित में उलझे रहे। अधिकांश सीटों पर तो प्रत्याशियों को तस्वीर साफ हो चुकी थी, लेकिन जिन क्षेत्रों में कशमकश रही, वहां के उम्मीदवारों को जरूर परिणामों की औपचारिक घोषणा का इंतजार रहा। गुरुवार को घोषित परिणामों की बात करें तो जबलपुर जनपद के क्षेत्र क्रमांक-1 से शिव प्रसाद मरकाम 287 वोट से, क्षेत्र क्रमांक-2 से मूलचंद पन्नालाल साहू 113, क्षेत्र क्र.-3 से दयावती यादव 1417, क्षेत्र क्र.-4 से द्रोपदी केवट 769, क्षेत्र क्र.-5 से डालचंद सरयाम 20, क्षेत्र क्र.-6 से अंजना सोयाम 03 मतों से विजयी रहीं। इसी तररह से क्षेत्र क्र.- 7 से भारती यादव 124, क्षेत्र क्र.-8 से वंदना पटैल 995, क्षेत्र क्र.-9 से संगीता बाई 396, क्षेत्र क्र.-10 से नारायण शर्मा 622, क्षेत्र क्र.-11 से अशोक पटले 573, क्षेत्र क्र.-12 से दिनेश मर्सकोले 55, क्षेत्र क्र.-13 से चंद्र किरण गिरी 360, क्षेत्र क्र.-14 से ललिता बाई मरावी 715, क्षेत्र क्र.-15 से तरूणा सोनकर 952, क्षेत्र क्र.-16 से रंजना पटैल 467 मतों से जीतीं। इसी तरह से क्षेत्र क्र.-17 से मंजू गर्ग 612, क्षेत्र क्र.-18 से आराधना सिंह 184, क्षेत्र क्र.-19 से रामबाबू पटैल 382, क्षेत्र क्र.-20 से सत्येंद्र कुमार गर्ग 382, क्षेत्र क्र.-21 से रामेश्वर प्रसाद साहू 582 और क्षेत्र क्र.-22 से आरती पटैल 18 मतों से विजयी रहीं।

पूर्व अध्यक्ष की पत्नी से हारीं पूर्व अध्यक्ष की पत्नी

पूर्व अध्यक्ष की पत्नी से हारीं पूर्व अध्यक्ष की पत्नी

जबलपुर जनपद के क्षेत्र क्रमांक 22 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य तलविंदर गुजराल मैदान में रहीं। उनके पति शम्भू नाथ सोनकर भी पहले जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। तलविंदर को पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय पटैल की पत्नी आरती पटैल ने 18 मतों के मामूली अंतर से हराया। लेकिन तलविंदर का राजनीतिक कद और रसूख को देखते हुए उनकी हार बहुत मायने रखती है। खास बात यह है कि उनके पति शंभूनाथ भी जिलापंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे, और उनकी स्थिति भी डंवाडोल रही चर्चा में है।

भाजपा-कांग्रेस के दावे

भाजपा-कांग्रेस के दावे

पंचायत चुनाव वैसे तो दलगत रूप से नहीं हुए, लेकिन जबलपुर जनपद में जो तस्वीर सामने आई, उसके आधार पर दोनों ही प्रमुख दलों के लोग अपने-अपने सदस्यों की संख्या अधक होने का दावा कर रहे हैं। दोव भी ऐसे हैं कि आंकड़े उलट जाएं। कांग्रेस समर्थकों का दावा है कि 17 कांग्र्रेस और 5 भाजपा के सदस्य जीत कर आए हैं, जबकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि उनके 17 सदस्य जीतकर आए हैं।

अध्यक्ष बनने जोड़-तोड़ शुरू

अध्यक्ष बनने जोड़-तोड़ शुरू

परिणामों की औपचारिक घोषणा के साथ ही अध्यक्ष पद पर कब्जा करने का मंसूबा पाले लोगों का उत्साह हिलोरें मारने लगा है। ऐसे सदस्य अन्य सदस्यों की नाते-रिश्तेदारी खंगालने लगे हैं। वो हर वो रास्ता तलाश् रहे हैं, जिससे संबंधित सदस्य उनके पक्ष में हाथ उठाने के लिए राजी हो जाए। इसके अलावा क्षेत्र के कांग्रेसी व भाजपाई क्षत्रप भी अपने हिसाब से अध्यक्षों के गणित में लगे हैं। इसमें कोई दो-राय नहीं कि आने वाले दिनों में गैर दलीय आधार पर हुए इस चुनाव की पचि पर राजनीतिक दलों के दिग्गज जोर आजमाइश करेंगे।

तीन जगह लाटरी से फैसला

तीन जगह लाटरी से फैसला

जनपद पंचायत जबलपुर में पंच पद के लिए तीन स्थानों पर दो-दो प्रत्याशियों के मत एक बराबर रहे। इनमें से विजेता का निर्णय करने के लिए लकी-ड्रा पद्धति का उपयोग किया गया। जबलपुर जनपद की ग्राम पंचायत महगवां-बरेला पंचायत के वाड्र क्रमांक-6 में देव सिंह ठाकुर और लक्ष्मी बाई के मतों की संख्या बराबर रही। इनमें से लकी-ड्रा द्वारा किए गए फैसले में लक्ष्मी बाई को विजेता घोषित किया गया। इसी तरह से भेड़ाघाट रोड स्थित मुकुनवारा पंचायत के वार्ड क्रमांक-4 में संध्या यादव और ताराबाई के बीच टाई रहा। इनमें से संध्या बाई को लकी-ड्रा के मध्यम से विजेता घोषित किया गया। ग्राम पंचायत देवरी-पटपरा के वार्ड क्रमांक-3 में राहुल साहू और विक्रांत साहू के मतों की संख्या बराबर रही। इनमें से लकी-ड्रा निकाल कर राहुल साहू को विजेता घोषित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+