YouTube शूटआउट: अपने बॉयफ्रेंड को मारने आई थी महिला शूटर

Recommended Video

    Youtube Headquarter में चली गोलियां, Love affair के मामले में एक की मौत तीन घायल | वनइंडिया हिंदी

    कैलिफोर्निया। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थित यू-ट्यूब के मुख्यालय में एक बंदूकधारी महिला ने गोली चलाकर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने फायरिंग के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सीबीएसी न्यूज के मुताबिक घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी की स्थिति में सुधार हो रहा है। आरोपी महिला की पहचान कैलिफॉर्निया की रहने वाली नसीम ऐगडम के रूप में हुई है।

     महिला बंदूकधारी ने अपने आपको गोली मारकर खुदकुशी कर ली

    महिला बंदूकधारी ने अपने आपको गोली मारकर खुदकुशी कर ली

    जिसके आधार पर पुलिस इस मामले को आतंकवादी घटना न मानकर, आपसी कलह के पहलू से जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैन ब्रूनो पुलिस चीफ एड बारबेरिनी ने बताया कि यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली महिला बंदूकधारी बिल्डिंग के अंदर मृत पाई गई। उन्होंने कहा कि महिला बंदूकधारी ने अपने आपको गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सिलिकॉन वैली के पास सैन ब्रूनो में यूट्यूब मुख्यालय में काफी संख्या में भारतीय लोग भी काम करते हैं।

    चश्मदीद ने बताई शूटआउट की कहानी

    चश्मदीद ने बताई शूटआउट की कहानी

    हादसे के बाद एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया कि वह दूसरे माले पर अपना काम कर रहे थे। तभी अचानक फायर अलार्म बजा, जिसके बाद मैं कोर्टयार्ड की तरफ गया, जहां महिला शूटर चिल्ला रही थी कि मेरे पास आओ या मुझे ले जाओ। वहीं एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि, महिला शूटर के पास ही एक शख्स पड़ा हुआ था, जिसके पेट से खून बह रहा था। इस शख्स से महिला अपने पास आने की बात कह रही थी। जिस आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह उसका प्रेमी हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

    यूट्यूब की नई पॉलिसी से खफा थी महिला शूटर

    यूट्यूब की नई पॉलिसी से खफा थी महिला शूटर

    डेलीमेल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि लड़की एनिमल राइट एक्टिविस्ट थी और यूट्यूब पर एक्टिव थी। वह कंपनी की नई पॉलिसी का विरोध करने वालों में थी। वह वीडियो सेंसर करने से खफा थी जिससे उसकी कमाई रुक गई थी।

     घटना के समय यू-ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे

    घटना के समय यू-ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे

    जानकारी के मुताबिक घटना के समय यू-ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे। महिला हमलावर ने मुख्यालय में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। जिस समय शूटआउट हुआ उस समय ऑपिस लंच टाइम चल रहा था। गूगल के CEO सुंदर पिचई ने यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की दुखद घटना को शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें: YouTube मुख्यालय में महिला ने की गोलीबारी, 4 घायल, हमलावर की मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+