YouTube मुख्यालय में महिला ने की गोलीबारी, 4 घायल, हमलावर की मौत

Recommended Video

    Youtube Headquarter में चली गोलियां, Love affair के मामले में एक की मौत तीन घायल | वनइंडिया हिंदी

    कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया में यू-ट्यूब मुख्यालय में एक बंदूधारी महिला ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। वहीं, बाद में महिला ने खुद को गोली मार ली। बंदूधारी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला ने गोली क्यों चलाई इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

    गोलीबारी करने के बाद महिला ने खुद को मारी गोली

    गोलीबारी करने के बाद महिला ने खुद को मारी गोली

    इस मामले में पुलिस का कहना है कि यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली बंदूकधारी महिला मृत पाई गई। पुलिस इसे खुदकुशी के केस के रूप में देख रही है। बताया जा रहा है कि चार घायलों में से एक को गोलीबारी करने वाली महिला जानती थी।

    चार लोग हुए घायल, एक ही हालत गंभीर

    अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एक घायल युवक संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी की स्थिति में सुधार हो रहा है। महिला के गोलीबारी में घायल हुई चार लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गूगल सीईओ ने दिया बयान

    गूगल सीईओ ने दिया बयान

    अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। घायलों में से 36 साल के एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि हम इस समय उनके(घायलों) और उनके परिवारों की सहायता करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, जो हम कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+