Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yan Yuexia: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बॉडीगार्ड, कई राष्ट्र प्रमुखों को दे चुकी है सर्विस, अब हो रही Viral

Yan Yuexia: दिसंबर की शुरुआत में चीन दौरे पर पहुंचीं फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रॉन को सुरक्षा देने वाली एक चीनी महिला बॉडीगार्ड अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उनकी सख्त और बेहद प्रोफेशनल स्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा। लेकिन जिस बात पर सब दिल हार बैठे वो थी उनकी सख्त खूबसूरती, यानी एक महिला जो बेहद सुंदर है लेकिन सख्त है। इनका नाम है यान युएशिया (Yan Yuexia)।

इंटरनेट पर 'सबसे खूबसूरत बॉडीगार्ड' का खिताब

इस महिला अंगरक्षक का ऑनलाइन फेक नाम है- यान युएशिया। कुछ जगहों पर इनका नाम Xu Jin (शू जिन) भी बताया गया है। हालांकि ये अभी पुष्ट नहीं है। चीनी इंटरनेट यूज़र्स उन्हें प्यार से "सबसे खूबसूरत बॉडीगार्ड" बुला रहे हैं। हालांकि, न्यूज़ पोर्टल द पेपर की रिपोर्ट कहती है कि उनकी खूबसूरती उनकी केवल एक विशेषता है-असल ताकत है उनका कमाल का प्रोफेशनलिज़्म और डेडिकेशन।

Yan Yuexia

चेंगदू से बीजिंग तक, हर कदम पर दिखी उनकी सतर्कता

सिचुआन की राजधानी चेंगदू और बीजिंग में ब्रिगिट मैक्रॉन के सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान यान हर समय एक्टिव और अलर्ट दिखीं। उनकी निगाहें लगातार आसपास के माहौल को स्कैन करती रहीं, मानो किसी भी खतरे की आशंका के लिए वे तैयार हों। उनके व्यवहार से साफ था कि वे अपने काम को बेहद गंभीरता से लेती हैं।

2023 में पहली बार छाईं थी सोशल मीडिया पर

यान युएशिया को पहली बार बड़ी ऑनलाइन पहचान सितंबर 2023 में मिली थी। तब उन्होंने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल-असद की चीन यात्रा के दौरान सुरक्षा संभाली थी। उस समय भी उनके सख्त, भावहीन और एकाग्र चेहरों वाले वीडियोज़ इंटरनेट पर खूब चले थे।

भीड़ में भी VIP को बचाने के लिए बनाई 'मानव ढाल'

एक कार्यक्रम में, जब अस्मा अल-असद बीजिंग के एक विश्वविद्यालय में छात्रों और पत्रकारों की भीड़ से घिरी थीं, तब यान हर वक्त उनके बेहद नजदीक रहीं। उन्होंने अपने हाथों और शरीर से उन्हें ऐसे कवर किया मानो 'मानव ढाल' बना ली हो, ताकि कोई भी व्यक्ति उनके पास न पहुंच सके।

थाई PM की यात्रा में भी यान रही थीं तैनात

इस साल फरवरी 2024 में, यान युएशिया को थाईलैंड की तत्कालीन प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की चीन यात्रा के दौरान भी सुरक्षा में लगाया गया था। हार्बिन शहर में जब शिनावात्रा आइस हॉकी मैच देख रही थीं, तो मीडिया कैमरों ने यान को उनके पास बैठे हुए कैद किया। उनकी गर्दन की उभरी हुई नसें इस बात का संकेत थीं कि वे कितनी अलर्ट और तनावग्रस्त थीं-मानो किसी भी पल एक्शन लेने को तैयार हों।

यान की पर्सनल लाइफ पर पर्दा, बस एक जानकारी पक्की

उनके पेशे की गुप्त प्रकृति के कारण यान युएशिया की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है। बस इतना व्यापक तौर पर माना जाता है कि उनका जन्म हेनान प्रांत के लुओयांग शहर में हुआ था। यह उनके बारे में उपलब्ध एकमात्र व्यक्तिगत जानकारी मानी जाती है।

यान युएशिया के बारे में आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+