बच्चे की खोपड़ी जितना बड़ा Gold का टुकड़ा होगा नीलाम, वजन और कीमत जान उड़ जाएंगे होश
अलास्का, 16 नवंबर। सोना धरती पर पाया जाने वाला दुर्लभ धातु है और इसी वजह से यह इतना मंहगा है। पृथ्वी पर कई जगह सोने के लिए खनन किया जाता है लेकिन आज तक बहुत कम बार ही ऐसा हुआ है जब एक किलों से अधिक वजन की 'सोने की डली' जमीन से निकाली गई हो। आज से करीब 23 साल पहले ऐसी की खोज की गई थी जिसमें दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी 'सोने की डली' को जमीन के अंदर से निकाला गया। करीब 9.5 किलों के इस गोल्ड को अब निलाम किया जा रहा है।

नीलाम होगी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सोने की डली
जी हां, दुनिया में अब तक खोजी गई दूसरी सबसे बड़ी सोने की डली को 1 मिलियन डॉलर (7.43 करोड़ रुपए) में बिक्री के लिए रखा गया है। इसकी खोज अलास्का में दो दशक पहले की गई थी, जिसे अब अमेरिका के डलास में निलामी में बेचा जा रहा है। एक बच्चे की खोपड़ी के बराबर वाली इस सोने की डली का वजन 9.5 किलोग्राम है। इससे पहले साल 1989 में मोक्सिको में दुनिया की सबसे बड़ी सोने की डली खोजी गई थी जिसका वजन 10.88 किलो था।

ऐसे की गई थी खोज
इसके बाद 1998 में अमेरिका के अलास्का में दूसरी सबसे बड़ी सोने की डली खोजी गई जिसका नाम 'अलास्का सेंटेनियल गोल्ड नगेट' रखा गया। इसके अलास्का में सोने की खान में काम करने वाले बैरी क्ले द्वारा खोजा गया था। स्विफ्ट क्रीक माइन के किनारे अपने बुलडोजर के साथ गंदगी को धकेलते हुए बैरी क्ले द्वारा 1896 के क्लोंडाइक गोल्ड रश के 100 साल बाद ये अविश्वसनीय खोज की गई थी।

पेड़ के नीचे छिपा दिया था सोना
इतनी बड़ी 'सोने की डली' मिलने के बाद बैरी क्ले को लगा कि उनके हांथ जैकपॉट लगा है। सोने के साथ क्या किया जाए, ये सोचने के लिए क्ले ने उस सोने को अलास्का के एक पेड़ के नीचे दबा दिया था। अंत में उन्होंने विशेषज्ञों को सोने की डली दिखाने का फैसला किया, जिसे बाद में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी 'सोने की डली' के रूप में दर्ज किया गया। क्ले ने दो साल बाद इसे एक वेंडर को बेच दिया था।

दुनिया में 50 से भी कम भारी सोने की डलियां
अब क्ले से करीब 20 साल पहले सोने की डली खरीदने वाले वेंडर ने इसे अन्य कीमती जवाहरातों के साथ नीलामी के लिए रखा है। आपको बता दें कि सोने की ये डलियां मूल पत्थर से अलग होती हैं। ये पानी के जरिए बहकर कछार में जमा हो जाती हैं। दुनिया में अब 7.5 किलो से ज्यादा वजन वाली डलियों की संख्या 50 से ज्यादा नहीं क्योंकि इनमें से अधिकर से सोना निकाल कर अलग-अलग महंगी चीजों में परिवर्तित कर दिया जाता है।

सोने की डली मिलने हीरे से भी ज्यादा दुर्लभ
विशेषज्ञों के मुताबिक 28.35 किलोग्राम के वजन वाली सोने की डली मिलना एक 5 कैरट वाले हीरे से भी ज्यादा दुर्लभ होता है। सोने की इन टुकड़ों को 'गोल्ड नगेट्स' कहा जाता है। हालांकि दुनिया में सबसे बड़ी डली को लेकर कई दावेदार सामने आए हैं लेकिन फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम मोक्सिको में की गई खोज का ही आता है। दुनिया में सबसे बड़ी सोने की खदान की बात करें तो वह अमेरिका में है जिसका नाम नेवाडा गोल्ड माइन है।
GOLD! Massive 21lb gold nugget found near Klondike on sale for million https://t.co/bOWSly2AKq pic.twitter.com/ldwS2svcL9
— Evan Kirstel #TechFluencer (@EvanKirstel) November 15, 2021
यह भी पढ़ें: Good News: एक बार फिर सोना धड़ाम, वेडिंग सीजन से पहले खरीदें 7000 रु सस्ता गोल्ड, जानें चांदी की कीमत












Click it and Unblock the Notifications