Good News: एक बार फिर सोना धड़ाम, वेडिंग सीजन से पहले खरीदें 7000 रु सस्ता गोल्ड, जानें चांदी की कीमत

Good News: एक बार फिर सोना धड़ाम, वेडिंग सीजन से पहले खरीदें 7000 रु सस्ता गोल्ड, जानें चांदी की कीमत

नई दिल्ली, 12 नवंबर। फेस्टिवल सीजन के खत्म होने के साथ ही वेडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है। शादियों में लोग बढ़-चढ़ कर सोने-चांदी( Gold-Silver) की खरीदारी करते हैं। ऐसे में सोने की कीमत में आई ये गिरावट एक गोल्डन चांस है। सोना खरीदने की तैयारी करने से पहले उसकी कीमत के बारे में जरूर जान लें। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सस्ता हुआ सोना

सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट दखने को मिली हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.25 फीसदी गिर गई तो वहीं चांदी की कीमत में 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर डिलीवरी वाल सोने की कीमत गिरकर जहां 49091 रुप प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई तो वहीं चांदी 66825 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 7000 रुपए सस्ता सोना

7000 रुपए सस्ता सोना

सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना 7100 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, इस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है और सोना 7100 रुपए सस्ता बिक रहा है। जबकि चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट 76004 रुपए से 8992 रुपए सस्ता हो चुका है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोन-चांदी के रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49243 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाल सोने की कीमत 49046 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45107 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो 18 कैरेट वाल सोने की कीमत 36932 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

सोना देगा अच्छा रिटर्न

सोना देगा अच्छा रिटर्न

सोने में लॉग टर्म निवेश हमेशा से अच्छा निवेश माना जाता रहा है। लॉग टर्म निवेश फायदे का सौदा रहा है। बाजार जानकार और एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की मान तो सोने की कीमत अगले एक साल में अच्छा रिटर्न देगा। सोना 1 साल में 57000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। हालांकि हमारी सलाह है कि निवेश से पहले पूरी पड़ताल कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+