Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल

Ajab Gajab: हर कोई चाहता है कि वे जीवन में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए। इसको लेकर लोग दुनिया में कहीं पर भी जाने के लिए तैयार रहते हैं। भारत में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जो दूसरे देशों में नौकरी करना चाहते हैं।

ऐसे लोगों के लिए इस रिपोर्ट के जरिए हम बता रहे हैं कि, दुनिया के कौन से ऐसे देश हैं जहां पर भारतीय लोगों को आसानी से नौकरी मिल जाती है।

Ajab Gajab

कनाडा (Canada)

कनाडा भारतीयों के पसंदीदा देशों में से एक है। एक आकड़े के मुताबिक, कनाडा में इस वक्त करीब 4.27 लाख भारतीय छात्र पढ़ते हैं। इसके अलावा कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक के तौर पर भी जाते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ जनवरी से जुलाई 2024 के बीच ही 3.65 लाख भारतीयों को Visitor वीजा दिए थे। वहीं माना जाता है कि इस देश में भारतीय लोगों के लिए एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम है। जो वर्क परमिट मांगने वालों को तुरंत मौके देता है। इसलिए ये देश भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए पसंदीदा देश माना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

ऑस्ट्रेलिया भारतीय प्रोफेशनल्स को तरजीह देता है। इस देश में भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग काम करते हैं। ये देश भी बेहद आसानी से भारतीय लोगों को वीजा उपलब्ध कराता है।

अगर कोई व्यक्ति अंग्रेजी लिखना पढ़ना जानता है और किसी खास फिल्ड में महारत हासिल हो तो उनको ऑस्ट्रेलिया में आसानी से नौकरी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें Ajab Gazab: इन देशों में नहीं रहते एक भी भारतीय, लिस्ट में एक पड़ोसी देश का नाम भी शामिल

जर्मनी (Germany)

इस देश में भी भारतीय प्रोफेशनल्स को तरजीह दी जाती है। खास कर IT, इंजीनियरिंग और मेडिकल फिल्ड में काम के इच्छुक प्रोफेशनल्स के लिए ये शानदार जगह मानी जाती है।

जर्मनी ट्रेंड प्रोफेशनल्स के लिए एक कार्ड जारी करता है। जिसके जरिए आपको दुनियाभर में नौकरी पाने में सहूलियत होती है।

नीदरलैंड (Netherlands)

यूरोप का ये देश भी भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए फेवरेट माना जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में इंडियन लोग रहते हैं। इस देश में हर तरह के प्रोफेशनल्स को आसानी से वर्क वीजा मिल जाता है।

वहीं इस देश में टैक्स भी बहुत कम देना होता है। जिस वजह से नीदरलैंड लोगों अपनी ओर लुभाता है। इसके अलावा यहां पर पढ़ाई हेल्थकेयर की सुविधाएं भी आसानी से मिल जाती हैं।

न्यूजीलैंड (New Zealand)

वीजा देने के मामले में सबसे बढ़िया इस देश को माना जाता है। खास कर भारतीय प्रोफेशनल्स को जॉब देने में न्यूजीलैंड सबसे आगे है। इस देश में बिना कोई दिक्कत के आसानी से भारतीय लोगों को नौकरी मिल जाती है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में से एक न्यूजीलैंड में लोगों को कई तरह की सुविधा भी आसानी से मिलती है।

ये भी पढ़ें Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल

सिंगापुर (Singapore)

ये देश लोगों के घूमने के लिए फेवरेट होता है। भारत से बड़ी संख्या में लोग सिंगापुर घूमने जाते हैं। इसके अलावे बड़ी संख्या में भारतीय लोग यहां पर नौकरी करते हैं। इस देश में भी भारतीय लोगों को आसानी से नौकरी मिल जाती है।

IT, टीचिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई क्षेत्रों में वहां पर भारतीय लोगों को आसानी से नौकरी मिल जाती है। वहीं इस देश में बिजनेस का भी माहौल बढ़िया माना जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+