ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का दावोस शिखर सम्मेलन रद्द

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विश्व आर्थिक मंच ने स्विटजरलैंड के दावोस में होने वाली अपनी वार्षिक बैठक को रद्द कर दिया है।

नई दिल्ली, 20 दिसंबर। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विश्व आर्थिक मंच ने स्विटजरलैंड के दावोस में होने वाली अपनी वार्षिक बैठक को रद्द कर दिया है। यह बैठक 17-21 जनवरी, 2022 के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में होने वाली थी, जिसमें आर्थिक, पर्यावरणीय, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होनी थी। अब यह बैठक गर्मियों की शुरुआत में होगी।

 world economic forum

आयोजकों ने कहा कि दुनियां की मौजूदा स्थिति के समाधान को आकार देने के लिए अब इसके बजाय 'विश्व की स्थिति' सत्रों की एक ऑनलाइन सीरीज आयोजित की जाएगी। पिछले साल भी दावोस शिखर सम्मेलन को कोविड की आशंकाओं के कारण टाल दिया गया था। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि महामारी और आवाजाही पर मौजूदा प्रतिबंधों ने व्यक्तिगत तौर पर इस बैठक में शामिल होने को बेहद मुश्किल बना दिया है। फोरम ने कहा कि कडे़ स्वास्थ्य प्रोटोकॉल, ओमिक्रॉन के तेज ट्रांसमिशन ने इस बैठक के स्थगन को आवश्यक बना दिया है। व्यक्तिगत रूप से बैठकों में शामिल सभी लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा फोरम की प्राथमिकता रही है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन 10 देशों में अभी तक नहीं पहुंचा है कोरोना वायरस, जानिए उनके नाम और क्यों हैं कामयाब

बता दें कि तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन वेरिएंट पिछले महीने सर्वप्रथम साउथ अफ्रीका में पाया गया था। इसके बाद यह तेज से ब्रिटेन में फैल गया। अब तक 89 देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस को डेल्टा वेरिएंट से भी खतरनाक माना जा रहा है। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन का केस मिलने के बाद कोरोना के केसों में तेजी से वृद्धि हुई है। वहीं, स्विटजरलैंड में अब तक कोरोना के 11.75 लाख कोरोना के केस सामने आ चुके हैं और लगभग 12,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+