VIDEO: छेड़छाड़ करने वाले को महिला ने सिखाया ऐसा सबक, कभी भूुल नहीं पाएगा

अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले को एक लड़की ने ऐसा सबक सिखाया कि वो उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। महिला ने लड़के को पीछे गर्दन से पकड़ा और फसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वॉशिंगटन। अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले को एक लड़की ने ऐसा सबक सिखाया कि वो उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। महिला ने लड़के को पीछे गर्दन से पकड़ा और फसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिय पर लोग लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए जिस तरह से छेड़छाड़ करने वाले को सबक सिखाया है, वो काबिले तारीफ है।

Viral

सोशल मीडिया पर अमेरिकी रेस्टोरेंट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला छेड़छाड़ करने वाले को सबक सिखा रही है। रेडिट पर शेयर किए जा रहा ये वीडियो 30 जून की रात का है। एमिलिया नाम की वेट्रेस रेस्टोरेंट में लोगों से ऑर्डर ले रही थी जब एक युवक ने आकर उसे पीछे से छूआ। युवक को लगा कि वो ऐसा करने के बाद बचकर निकल जाएगा, लेकिन एमिलिया ने बिना देर किए उसका कॉलर पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के गले मिलते राहुल गांधी की फोटो बनी हिट Meme, देखिए सबसे मजेदार रिएक्शन्स

एमिलिया ने युवक को पकड़कर तुरंत नीचे पटक दिया और उसे खूब खरी-खोटी सुनाई। आरोपी रयान चरविंस्की को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को शेयर करने वाले व्यक्ति ने लिखा, 'छेड़छाड़ करने पर मेरी कजिन ने इसे अच्छा सबक सिखाया। इसे बाद में इसकी पत्नी और दो बच्चों के सामने गिरफ्तार किया गया।' आरोपी को दो दिन जेल में रखने के बाद छोडड़ दिया गया।

एमिलिया ने डेलीमेल से कहा, 'महिलाओं को ये पता होना चाहिए कि खुद के लिए खड़े होना सही है। आपके पास हर चीज को पहनने का अधिकार है। खुद की रक्षा करना भी हमारा अधिकार है।'

ये भी पढ़ें: VIDEO: आरजे मलिष्‍का ने फिर खोली BMC की पोल, झिंगाट गाने की पैरोडी बना गिनाई खामियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+