VIDEO: आरजे मलिष्का ने फिर खोली BMC की पोल, झिंगाट गाने की पैरोडी बना गिनाई खामियां
मुंबई। देश की जानीमानी रेडियो जॉकी (RJ) मलिष्का ने एक बाद फिर बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) की पोल खोली है। इस बार भी उन्होंने पैरोडी का ही सहारा लिया है। इस नए पैरोड़ी में मलिष्का ने मराठी फिल्म सैराट के झिंगाट गाने के बोल पर प्रशासन और सरकार की आलोचना की है। मलिष्का ने खुद इसे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।

इस पैरोडी में आरजे मलिष्का ने मुंबई में भारी बारिश की वजह से जो हालत पैदा हुए हैं, उसकी जिक्र कर रही हैं।उसके साथ मुंबई के सड़कों पर जो गड्ढे हैं, उसका भी जिक्र बखूबी किया है। ये पूरा पैरोडी मराठी में है। ये पैरोडी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
आपको बता दें कि पिछले साल मलिष्का ने मराठी गाना 'सोनू, तुला मुंबई वार भरोसा नाय का?' (सोनू, तुम्हें मुंबई पर भरोसा नहीं है क्या?) इस पर पैरोडी बनाया था। जिसके बाद BMC ने उन पर घर में डेंगू मच्छर होने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की बात कही थी। शिवसेना के दो पार्षदों ने बीएमसी से एफएम रेडियो और आरजे के खिलाफ पांच अरब का मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी मांग की थी।
देखिए VIDEO


Click it and Unblock the Notifications
