नहीं मिली पसंदीदा बीफ पैटी तो महिला ने बेसबॉल बैट से तोड़ डाले रेस्त्रां के शीशे

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में एक महिला को तब बहुत अधिक गुस्सा आ गया जब उसे मालूम हुआ कि जिस बैक होम रेस्टोरेंट रेस्त्रां में वह आई है वहां उसकी पसंदीदा बीफ पैटी खत्म हो गई है। महिला का इससे इतना गुस्सा आया कि उसने एक बेसबॉल बैट से रेस्टोरेंट की खिड़की तोड़ दी। पुलिस के अनुसार महिला जब रेस्टोरेंट में 15 जनवरी की शाम को पहुंची तो उसने बीफ पैटी मांगी। उससे कहा गया कि पैटी खत्म हो गई है तो वह निराश हो गई। महिला वहां से चली गई और फिर एक बेसबॉल बैट लेकर वापस रेस्टोरेंट आई। इसके बाद उसने रेस्टोरेंट की खिड़की के शीशों को तोड़ना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें महिला को ऐसी हरकत करते देखा गया। महिला भाग गई और पुलिस अब भी उसे ढूंढ रही है।

woman smashed restaurant window with baseball bat as she didnt got beef patty

वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि काले और सफेद कपड़े पहने महिला हाथ में मल्टीकलर का अल्यूमीनियम बैट घुमा रही है। दुकानदार उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन वह तोड़फोड़ कर भाग जाती है। इस घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। मौरिसेनिया में बैक होम रेस्टोरेंट एक साधारण रेस्टोरेंट हैं जो जमाइका का स्पेशल करी गोट परोसता है और शहर में काफी मश्हूर है।

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है कि किसी ग्राहक ने सामान न मिलने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो बल्कि पहले भी ऐसा होता रहा है। भारत में भी इस तरह की कई घटनाएं होती रही हैं। हाल ही में एक जगह मोमो की चटनी को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने दुकानदार की जान तक ले ली थी।

यह भी पढ़ें- अपने कुत्ते को अन्य कुत्ते से झगड़ता देख छुड़ाने गई महिला, नजारा देखा तो चौंक गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+