Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपने कुत्ते को अन्य कुत्ते से झगड़ता देख छुड़ाने गई महिला, नजारा देखा तो चौंक गई

नई दिल्ली। अपने घर में कुत्ते पालने वाले उन्हें अन्य कुत्तों के साथ झगड़े में पड़ने से बहुत डरते हैं और इसका खास ध्यान रखते हैं। ऐसे में इंग्लैंड के इडाहो में इससे जुड़ी जो घटना सामने आई वो खतरनाक थी। दरअसल यहां की एक महिला का कुत्ता घर के बाहर किसी अन्य कुत्ते से झगड़ रहा था। ऐसे में वह उसे अलग करने पहुंची तभी उसे अचानक मालूम हुआ कि उसका कुत्ता दरअसल एक पहाड़ी शेर से लड़ रहा था। महिला को जैसे ही ये मालूम हुआ उसने अपने पति को आवाज दी कि बंदूक लाओ। महिला के पति ने जल्द ही पहुंचकर गोली चला दी और वह शेर मर गया।

woman tried to seperate two fighting dogs but what she saw was terrible

बता दें कि इडाहो में बड़ी संख्या में पहाड़ी शेर मौजूद है और इस तरह जंगल से जानवरों का निकल आना यहां आम है। यहां के फिश एंड गेम डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार जनवरी में ही ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। ये वेबसाइट लोगों को निर्देश देती है कि वे अपने पालतू जानवरों को

ऐसे हमलों से बचाने के लिए उन्हें खुला न छोड़ें खासकर शाम, रात और एकदम सुबह को। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बहुत लोग कह रहे हैं कि कैसे संभव है कि महिला एक शेर को नहीं पहचान पाई। गौरतलब है कि इसी सप्ताह एक शेर ने एक कॉलराडो जॉगर पर हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें- कब्र खोदने पर अंदर गड़े मिले 7 अजगर, रहस्य के खुलासे में जुटी पुलिस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+