महिला ने प्लेन के फर्श पर किया पेशाब, क्रू ने वॉशरूम का नहीं करने दिया उपयोग, दिया अजीब तर्क
Woman Urinates on Plane Floor: फ्लाइट में एक चौंकाने वाला मामला सामना आया है। एक महिला यात्री को फ्लाइट के फर्श पर पेशाब करते हुए देखा जा रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रू ने उसे दो घंटे तक वॉशरूम का उपयोग करने से मना कर दिया था।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो कि छोटी क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रही है। अज्ञात महिला क्रू से बहस कर रही है। उन्हें काफी जोर से पेशाब लगा है। वह इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। लेकिन क्रू ने उन्हें वॉशरूम जाने से मना कर रही है। इसके बाद महिला बर्दाश्त से बाहर हो गई।

उन्होंने फ्लाइट के फर्श पर पेशाब कर दिया। यह घटना अमेरिका स्थित स्पिरिट एयरलाइंस की है। महिला ने अपना वीडियो बनाते हुए अटेंडेंट से कहा कि मुझे पेशाब करना है। अब मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती। दो घंटे हो चुके हैं। आपने दरवाजे क्यों बंद कर लिए हैं। मुझे पेशाब करना है। महिला यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट से कहा कि मैं पेशाब नहीं रोक सकती, आपको जो करना है कर लें। मैं इससे अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकती।
वहीं, फ्लाइट अटेंडेंट ने उससे कहा कि उसे पानी पीना चाहिए, क्योंकि उसके पेशाब से बदबू आ रही है। वीडियो में महिला प्लेन के फर्श पर बैठी और बहस करती हुई दिख रही है। 20 सेकंड के वीडियो के अंत में महिला को उठते हुए और अपनी पैंट खींचते हुए देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर स्पिरिट एयरलाइन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- Air India pee case: आरोपी शंकर मिश्रा की बेल याचिका को पटियाला कोर्ट ने किया खारिज












Click it and Unblock the Notifications