ट्विटर पर फिर से वापसी करेंगे डोनाल्ड ट्रम्प? एलन मस्क ने सवाल का दिया रोचक जवाब
जब से एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा है, उनसे बार-बार यह सवाल किया जा रहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस पर कब वापसी होगी? मस्क ने इसका रोचक जवाब दिया है।
क्या ट्रम्प ट्वीटर प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रहे हैं? एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने की चर्चा जब शुरू ही हुई थी तभी से यह सवाल चर्चा में रहा है कि क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्विटर पर कब लौटेंगे? अब जब एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तब इस सवाल की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। जाहिर है कि एलन मस्क को भी हर दिन इस सवाल से जूझना पड़ता रहा होगा कि ट्रम्प की वापसी कब हो रही है। अब जाकर पहली बार एलन मस्क ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है बेहद रोचक जवाब दिया है।

क्या ट्रम्प ट्वटिर प्लेटफॉर्म पर वापसी करेंगे?
सोमवार को इस चर्चित सवाल का जवाब देते हुए ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा, 'यदि मुझे इस सवाल के साथ हर बार एक डॉलर मिलते तो आज ट्विटर के पास खूब पैसा होता।' इस जवाब के जरिए एलन मस्क यह जाहिर करना चाहते थे कि उनसे यह सवाल अनगिनत बार पूछा जा चुका है। अगर वह हर बार इस सवाल के बदले एक डॉलर वसूलते तो ट्विटर के पास खूब सारा पैसा होता।

ट्रम्प ने ट्विटर पर लौटने से किया इन्कार
हालांकि कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर लौटने से साफ इन्कार कर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व में कह चुके हैं कि उनका ख्याल है कि 'ट्रुथ सोशल ' प्लेटफॉर्म बेहतर है और बढ़िया काम करता है। बतादें कि ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खुद ट्रंप का है। ट्विटर द्वारा बैन किए जाने के बाद उन्होंने इसका निर्माण कराया था। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में कैपिटल हिंसा के बाद 8 जनवरी 2021 को ट्विटर ने बैन कर दिया था।

मस्क ने बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स को हटाया
इस बीच ट्विटर के नए मालिक मस्क ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी बोर्ड डायरेक्टर्स को हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी की कमान अपने हाथ में ले ली है। अब मस्क कंपनी के अकेले डायरेक्टर बन गए हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, मर्जर एग्रीमेंट्स की शर्तों के मुताबिक ट्विटर के सभी बोर्ड डायरेक्टर्स को हटाया जाता है। ऐसी भी खबरें आ रही है कि, ट्विटर कर्मचारियों की भी छंटनी कर सकती है। माना जा रहा है कि मस्क ने यह कदम ट्विटर पर अपना एकाधिकार मजबूत करने के लिए उठाया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में किसी के न रहने पर अब वह अपनी मनमर्जी से फैसले ले सकेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को लिस्ट बनाने के लिए आदेश जारी किए हैं।

हर देश में अलग-अलग हो सकता है सब्सक्रिप्शन रेट
बताया जा रहा है कि ट्विटर हर महीने 20 डॉलर यानि करीब 1600 रुपये प्रति महीने ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन के लोगों से वसूल सकता है और इसको लेकर भारत में भी सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से चिंताएं जताई गई हैं। सैकड़ों ब्लूटिक धारी यूजर्स का कहना है, कि वो ब्लूटिक को छोड़ देंगे, क्योकि हर महीने 1600 रुपये देना उचित नहीं है। हालांकि, भारत के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को नहीं लगता है, कि ट्विटर ऐसे किसी प्लान पर विचार कर रहा है। हालांकि मस्क ने इस राशि को कम करने की भी संकेत दिए हैं। इसके साथ भी यह भी दावा किया जा रहा है कि ट्विटर ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन की राशि हर देश में अलग-अलग हो सकती है।
श्रीराम हैं Elon Musk के 'श्रीकष्ण', इस भारतीय के भरोसे नए मालिक कर रहे Twitter में बड़ा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications