33 साल की मल्लू ब्यूटी का 'ऐसा' वीडियो हुआ Leak, 18 सेकंड के क्लिप ने इंटरनेट पर क्यों मचाया बवाल?
Kalyani Priyadarshan Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक कथित बोल्ड वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वीडियो में बिकिनी लुक में नजर आ रही लड़की को कल्याणी प्रियदर्शन बताया जा रहा है लेकिन अब इस वीडियो की सच्चाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन का वीडियो हुआ वायरल
फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये वीडियो फेक हो सकता है और इसमें AI या डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि मामला तेजी से चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हालांकि एक्ट्रेस कल्याणी की तरफ से इस पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

कल्याणी प्रियदर्शन का फिल्मी करियर
-जानकारी के अनुसार कल्याणी प्रियदर्शन मलयालम सिनेमा के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन और दिवंगत एक्ट्रेस लिसी (Lissy) की बेटी हैं। हालांकि स्टार परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है।
-कल्याणी प्रियदर्शन ने तेलुगू फिल्म 'हैलो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ अखिल अक्कीनेनी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन कल्याणी की स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके बाद कल्याणी ने साई धरम तेज के साथ फिल्म 'चित्रलहरी' में काम किया था और धीरे-धीरे साउथ इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत कर ली।
'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' से मिली पैन इंडिया पहचान
-हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' ने कल्याणी प्रियदर्शन के करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस फिल्म में उनके दमदार किरदार और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इंडस्ट्री को चौंका दिया। यही नहीं, इसे मलयालम सिनेमा की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी गिना जा रहा है। इस फिल्म की सफलता के बाद कल्याणी को पैन इंडिया स्तर पर नई पहचान और लोकप्रियता मिली।
ग्लैमरस इमेज से हमेशा दूर रहीं कल्याणी प्रियदर्शन
-दिलचस्प बात ये है कि कल्याणी प्रियदर्शन शुरुआत से ही अपनी सादगी और क्लासी इमेज के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में बेहद सीमित ग्लैमरस या बोल्ड रोल किए हैं। सोशल मीडिया पर भी वह आमतौर पर सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आती हैं।
-ऐसे में अचानक वायरल हुए इस कथित बोल्ड वीडियो ने कल्याणी के फैंस को भी चौंका दिया है। कई लोग इसे पूरी तरह फर्जी बता रहे हैं और एक्ट्रे की छवि खराब करने की कोशिश करार दे रहे हैं।
डीपफेक वीडियो पर बढ़ी चिंता
-पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस डीपफेक और फेक वीडियोज का शिकार हो चुकी हैं। रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और रुक्मणि वसंत जैसी कई सितारों के नाम पहले भी ऐसे विवादों से जुड़ चुके हैं।
-अब कल्याणी प्रियदर्शन का नाम भी इसी लिस्ट में जुड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार ये बहस हो रही है कि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल किस तरह से सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी और इमेज को नुकसान पहुंचा रहा है।
फेक कंटेंट फैलाने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
-साइबर एक्सपर्ट्स और अधिकारियों ने इस तरह के फेक कंटेंट को लेकर लोगों को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि किसी की तस्वीर या चेहरे का गलत इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
-साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि किए किसी भी वीडियो या कंटेंट को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। फिलहाल यह मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अभिनेत्री के समर्थन में सामने आ रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications