LPG Update: 'PNG के लिए एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर नहीं', क्या रेट में भी हुआ बदलाव?

LPG Update: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि देश में एलपीजी की समस्या ना हो लेकिन इसी बीच उसने बड़ा ऐलान किया है। उसने LPG सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन से थोड़ा चेंज किया है, जिसके तहत अब पीएनजी कनेक्शन वाले भी अपना एलपीजी कनेक्शन भविष्य में दोबारा चालू कराने की सुविधा भी पा सकेंगे। सरकार के नए नियम के तहत दो विकल्प हैं।

पहले विकल्प के तहत उपभोक्ता PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के अंदर अपना LPG कनेक्शन बंद करवा सकते हैं और दूसरे ऑप्शन के तहत वो एक ट्रांसफर वाउचर ले सकते हैं जिससे भविष्य में अपना एलपीजी कनेक्शन फिर से चालू कर सकते हैं।

LPG

सरकार के इस फैसले से उन लोगों को बहुत बड़ी राहत है जिनकी ट्रांसफर वाली जॉब है या जो छात्र हैं, जिन्हें नौकरी या पढ़ाई के लिए कुछ समय बाद शहर बदलने पड़ते हैं , सरकार का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा के मद्देनजर उठाया गया है। अगर रेट की बात करें तो 27 मई यानी कि आज की बात करें तो आज भी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपके शहर में क्या है घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

आपके शहर में क्या है कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • नई दिल्ली ₹3071.50
  • कोलकाता ₹3201
  • मुंबई ₹3024
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • गोरखपुर ₹3255.5
  • आगरा ₹3125.5
  • लखनऊ ₹3194
  • जयपुर ₹3099
  • पटना ₹3361
  • चेन्नई ₹3237

एलपीजी को लेकर देश में कोई समस्या नहीं है

सरकार की ओर से कहा गया है कि फिलहाल एलपीजी को लेकर देश में कोई समस्या नहीं है, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा किदेश में LPG का रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाकर 50 हज़ार टन प्रतिदिन कर दिया गया है। संयुक्त सचिव ने बताया कि मार्च से अब तक आठ लाख से अधिक PNG कनेक्शनों को गैस से जोड़ा जा चुका है, और साथ ही दो लाख सत्तासी हज़ार कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा भी तैयार कर लिया गया है। संयुक्त सचिव ने यह भी बताया कि पिछले चार दिनों में देश भर में लगभग एक करोड़ बहत्तर लाख घरेलू LPG सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। '

चार दिनों में एक लाख छियानवे हज़ार से अधिक सिलेंडरों की बिक्री

उन्होंने आगे कहा कि 'OTP-आधारित डिलीवरी का आंकड़ा बढ़कर 95 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत से अब तक लगभग एक लाख छप्पन हज़ार टन कमर्शियल LPG की बिक्री हुई है, जबकि पिछले चार दिनों में 24 हज़ार टन से अधिक कमर्शियल LPG बेचा गया है। पिछले चार दिनों में 5 किलोग्राम वाले एक लाख छियानवे हज़ार से अधिक सिलेंडरों की बिक्री हुई है।'

यह पढ़ें:Fuel Price Hike 2026: पेट्रोल-डीजल, CNG- LPG सब महंगे, इस महीने आपकी जेब पर कितना पड़ा असर?
यह पढ़ें:Fuel Price Hike 2026: पेट्रोल-डीजल, CNG- LPG सब महंगे, इस महीने आपकी जेब पर कितना पड़ा असर?
यह पढ़ें:CNG Prices Hiked: फिर बढ़े सीएनजी के दाम, 11 दिन में चौथा झटका, आपके शहर में क्या है नया भाव?
यह पढ़ें:CNG Prices Hiked: फिर बढ़े सीएनजी के दाम, 11 दिन में चौथा झटका, आपके शहर में क्या है नया भाव?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+