Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में रेन अलर्ट, IMD ने क्या कहा?

Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी और आग उगलते सूरज से लोग बुरी तरह से परेशान है लेकिन इसी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है, उसके पूर्वानुमान के मुताबिक 27 मई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित 17 राज्यों में बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनके उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 27 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने 29 मई को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है, जिसके दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा, जालौन, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, हमीरपुर, झांसी, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज में 27 और 28 मई को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। वहीं, 27 मई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 27 मई को भारी बारिश की प्रबल संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और मुंगेर जैसे जिले इसकी चपेट में आएंगे। इस दिन पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में रेन अलर्ट

पश्चिम बंगाल में 27 और 28 मई को तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मालदा, दुर्गापुर, वर्धमान, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, कालिम्पोंग, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएँ चल सकती हैं। कोलकाता का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश-तूफान का अनुमान है। इस अवधि में 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 27 मई को देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। मनाली में 27 मई को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, बूंदी, सीकर, उदयपुर, अनूपगढ़, अलवर, करौली, अजमेर, जोधपुर, चूरू में आज भी भीषण गर्मी का अलर्ट है जिसके लिए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

यह पढ़ें: UP Ka Mausam Alert: भट्टी बना बांदा! 29 मई तक झुलसाएगी भीषण लू, बारिश से राहत कब? किसानों के लिए IMD का अलर्ट
यह पढ़ें: UP Ka Mausam Alert: भट्टी बना बांदा! 29 मई तक झुलसाएगी भीषण लू, बारिश से राहत कब? किसानों के लिए IMD का अलर्ट
यह पढ़ें:Heatwave का कहर! 48° पहुंचा पारा,लू से बचने के लिए अपनाएं IMD के ये TIPS, बच्चों का रखें खास ख्याल
यह पढ़ें:Heatwave का कहर! 48° पहुंचा पारा,लू से बचने के लिए अपनाएं IMD के ये TIPS, बच्चों का रखें खास ख्याल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+