रूस के लिए राष्ट्रपति पुतिन के आवास क्रेमलिन पर हमला शर्मनाक क्यों?

क्रेमलिन के बयान के बाद से ड्रोन हमले के कई वीडियो सामने आए. वीडियो में दिख रहा है कि कम से कम एक ड्रोन क्रेमलिन की ओर जा रहा है और उसी में आगे चलकर धमाका होता है.

क्रेमलिन
EPA
क्रेमलिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दफ़्तर से एक नाटकीय बयान जारी कर दावा किया गया है कि यूक्रेन ने दो ड्रोन का इस्तेमाल क्रेमलिन पर हमला करने में किया है.

क्रेमलिन रूसी राष्ट्रपति के आवासीय परिसर को कहा जाता है, जो राजधानी मॉस्को में स्थित है.

ड्रोन हमले को नाकाम करने के लिए रूसी बलों ने रेडार उपकरण का इस्तेमाल किया. क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोई हताहत नहीं हुआ है और राष्ट्रपति पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

लेकिन क्रेमलिन ने अपने बयान में कहा है कि यह राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश थी.

क्रेमलिन के बयान के बाद से ड्रोन हमले के कई वीडियो सामने आए. वीडियो में दिख रहा है कि कम से कम एक ड्रोन क्रेमलिन की ओर जा रहा है और उसी में आगे चल कर धमाका होता है.

एक और वीडियो में दिख रहा है कि क्रेमलिन के एक स्ट्रक्चर के पास आग के साथ धुआँ उठ रहा है. बीबीसी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया है कि वह ड्रोन था और वाक़ई हुआ क्या था.

लेकिन क्रेमलिन जो कह रहा है, वह सच है और यह वाक़ई राष्ट्रपति पुतिन की जान लेने की कोशिश थी तो यह रूस के लिए बेहद शर्मनाक है.

इसे भी पढ़ें:-यूक्रेन पर रूस का ज़बर्दस्त हमला, क्या क्राइमिया का बदला लिया है पुतिन ने

पुतिन
Getty Images
पुतिन

कैसी है रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था

कहा जाता है कि पुतिन दुनिया के उन अहम नेताओं में से एक हैं जिनकी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए परिंदे के लिए पर मारना भी आसान नहीं होता.

पुतिन की मौजूदगी वाले समारोहों में शामिल होने वाले बीबीसी पत्रकार बताते हैं कि कितनी कड़ी सुरक्षा होती है. पुतिन की सुरक्षा के लिए ट्रैफ़िक को रोक दिया जाता है और एयर स्पेस भी बंद कर दिया जाता है. बेहद गहन जाँच होती है.

ऐसे में सवाल पूछा जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा कितना अभेद्य है. रूसी एयर डिफ़ेंस को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहा है. हाल के महीनों में मॉस्को की अहम इमारतों की छतों पर एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम देखा गया है. इन इमारतों में रूसी रक्षा मंत्रालय भी शामिल है.

ऐसा कुछ ठोस वजहों से किया गया है. यूक्रेन और उससे सहानुभूति रखने वालों से क्रेमलिन को एरियल अटैक (हवाई हमले) का डर है. अगर इसके बावजूद क्रेमलिन तक ड्रोन पहुँच गया तो रूस की तैयारी नाकाम रही है.

हाल के हफ़्तों और महीनों में रूसी क्षेत्र में यह सबसे हालिया हमला है. हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

बुधवार सुबह रूस के क्रास्नोदर इलाक़े में एक फ़्यूल डीपो में आग लगी थी. कहा जा रहा है कि ड्रोन हमले के कारण ही आग लगी थी. ब्रिंस्क इलाक़े में दो मालगाड़ी पटरी से उतर गए थे. यह इलाक़ा यूक्रेन की सीमा से लगा है. स्थानीय गवर्नर ने बताया है कि ऐसा आईइडी धमाके के कारण हुआ था.

रूस के क़ब्ज़े वाले क्राइमिया में तैनात रूसी अधिकारियों ने बताया है कि एक फ़्यूल स्टोरेज पर यूक्रेन के ड्रोन से हमला किया गया था. इस तरह के बढ़ते हमले से रूस के आम लोगों में घबराहट है.

रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आम लोगों की ओर से मॉस्को में पुलिस के पास ड्रोन को लेकर शिकायतों की बाढ़ आ गई है.

इसे भी पढ़ें:-रूस-यूक्रेन युद्ध: क्राइमिया को रूस से जोड़ने वाला पुल किसने और क्यों उड़ाया?

पुतिन
Getty Images
पुतिन

यूक्रेन ने क्रेमिलन पर हमला या पुतिन को निशाने पर लेने की बात को ख़ारिज किया है. लेकिन रूस जो कह रहा है वो सही है या ग़लत उसे छोड़ भी दें तो सवाल उठता है कि क्या मॉस्को की ओर से यूक्रेन को जवाब मिलेगा? अगर हाँ तो कैसे?

कुछ रूसी अधिकारियों ने पहले से ही कड़ी कार्रवाई की बात कही है. अगर पुतिन की हत्या की कोशिश हुई है तो यह बेहद गंभीर मामला है. रूसी जनरलों ने रूसी इलाक़े में हमले के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की धमकी दी थी.

लेकिन क्या रूस के पास सार्थक हमले की क्षमता है? यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि हाल के हमलों से यूक्रेन में जंग की आग और तेज़ होती है या नहीं.

इसे भी पढ़ें:-पुतिन ने क्राइमिया को रूस में कैसे मिलाया था? जानिए पूरी कहानी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+