जानिए, 13 हजार KM दूर US से उड़कर आए एक कबूतर को क्यों मारना चाहता है ऑस्ट्रेलिया?
नई दिल्ली। कबूतर (Pigeon) बहुत ही शांत और भोले पक्षी होते हैं, कई देशों में उन्हें शांती का प्रतीक भी माना जाता है। कबूतर अक्सर खाने और आसरे की तलाश में काफी लंबी दूरी तय कर लेते हैं। ऐसा ही एक कबूतर सिर्फ अपने पंखों के दम पर प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) को पार कर अमेरिका (America) से ऑस्ट्रेलिया (Australia) पहुंच गया। करीब 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर अनजान देश पहुंचते ही उसे अब अपनी जान बचाने के लिए छिपना पड़ रहा है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ऑस्ट्रेलिया उस एक कबूतर की जान का दुश्मन बन गया है?

कबूतर की जान का दुश्मन बना ऑस्ट्रेलिया
मामला बेहद की गंभीर है, दरअसल भारत समेति पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। इस बीच जानवरों और पक्षियों में भी बर्ड फ्लू समेत कई गंभीर बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया सरकार नहीं चाहती कि कोई बाहरी पक्षी या जीव दूसरे देश से बीमारी लेकर उनके देश आए। ऑस्ट्रेलियायी सरकार को अमेरिका से आए एक सफेद कबूतर से जैविक सुरक्षा के लिए खतरा महसूस हो रहा है।

रेस से भाग गया था कबूतर
वहां की सरकार का मानना है कि एक कबूतर कई बीमारियों के फैलने की वजह बन सकता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पहुंचे सफेद कबूतर अमेरिका में होने वाली कबूतरों की रेस से भाग गया था। इस कबूतर का नाम जो (Joe) बताया जा रहा है और इसके पैर पर नीले रंग का एक बैच भी है। ये बैच कबूतरों को रेस के दौरान आसानी से पहचाने जाने के लिए पैरों में बांधा जाता है।

दो महीने में तय किया सफर
बताया जा रहा है कि यह कबूतर पिछले साल अमेरिका के ऑरेगॉन से 29 अक्तूबर को गायब हुआ और अपने पंखों के सहारे 13 हजार किलोमीटर की यात्रा कर 26 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही यह कबूतर अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार इसे एक घुसपैठिए के तौर पर देख रही है, सैली बर्ड नाम के अधिकारी ने बताया कि क्वारंटीन प्रशासन ने उन्हें इस कबूतर को पकड़ने के लिए बुलाया है।

कबूतर ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड!
सैली बर्ड के मुताबिक कबूतर में बर्ड फ्लू की भी आशंका हो सकती है, इसलिए इस कबूतर को जान से मारा जाएगा। माना जा रहा है कि ये अब तक की सबसे लंबी उड़ान भरने वाला कबूतर है। इससे पहले सबसे लंबी उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड करीब 11,600 किलोमीटर का है। उधर, अमेरिका में ओक्लाहोमा स्थित अमेरिकन रेसिंग पिजन यूनियन के स्पोर्ट डेवलपमेंट मैनेजर डियोन रॉबर्ट्स ने कहा कि कबूतर के पैर में बंधा नीला बैंड नकली है।
यह भी पढ़ें: VIDEO : 'लो पधारो तैयार है भोजन प्रसादी जीमो सा' की आवाज सुनकर दाना चुगने आते हैं लाखों कबूतर
-
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications