कौन हैं Elon Musk की नई गर्लफ्रेंड नताशा? 23 साल छोटी लड़की से खरबपति कारोबारी ने बनाए संबंध
एलन मस्क अभी तक कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन्होंने सबसे पहले साल 2000 में एक लेखक जस्टिन मस्क से पहली शादी की थी।
वॉशिंगटन, फरवरी 21: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने पिछले साल मार्च में अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप किया था और अब फरवरी महीने में एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड दुनिया के सामने आ चुकी हैं। एलन मस्क महज 6 महीने के अंदर फिर से रिलेशनशिप में आ चुके हैं, लेकिन इस बार जो लड़की उनकी जिंदगी में आई हैं, वो खरबपति कारोबारी एलन मस्क से 23 साल छोटी हैं। आईये जानते हैं, कौन हैं एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड और कैसे शुरू हुआ दोनों का अफेयर?
Recommended Video

एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड
बेबी मामा ग्रिम्स से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद खरबपति कारोबारी एलन मस्क की जिंदगी में एक नई लड़की आ चुकी हैं और इस बार एलन मस्क की दिल की धड़कन बनी हैं ऑस्ट्रेलिया अभिनेत्री नताशा बैसेट। नताशा बैसेट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर की रहने वाली हैं और वो एलन मस्क से करीब 23 साल छोटी है। 27 साल की अभिनेत्री नताशा को पहली बार सार्वजनिक तौर पर लॉस एंजिल्स शहर में 17 फरवरी को देखा गया था।

रहस्यमयी गर्लफ्रेंड पर खुलासा
पहली बार 17 फरवरी को एलन मस्क के प्राइवेट प्लेन से एक रहस्यमयी लड़की को उतरते हुए देखा गया था और उसके बाद से ही दुनियाभर की मीडिया ने मस्क की जिंदगी में आने वाली इस नई लड़की के बारे में जानने की कोशिश शुरू कर दी थी और फिर हॉलीवुड की एक मशहूर पत्रिका ने एलन मस्क के जेट से उतरी रहस्यमयी लड़की का खुलासा कर दिया और बताया कि, मस्क के प्राइवेट जेट से उतरने वाली लड़की नाम नताशा बैसेट है और एलन मस्क पिछले कुछ महीनों से उनके साथ रिलेशनशिप में आ चुके हैं।

27 साल की अभिनेत्री नताशा
27 साल की नताशा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पली-बढ़ी हैं और 19 साल की उम्र में ड्रामा स्कूल में पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क आ गईं। नताशा बैसेट ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही थियेटर के साथ काम करना शुरू कर दिया था और ऑस्ट्रेलियन थिएटर फॉर यंग पीपल के साथ रोमियो और जूलियट में वो मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। कई थियेटर शोज करने के बाद नताशा ने कई टीवी सीरिज में काम किया, जिसमें जोएल और एथन कोएन की 2016 की फ्लिक हेल! सीज़र शामिल है, जिसमें जॉर्ज क्लूनी और स्कारलेट जोहानसन ने भी अभिनय किया था। इसके साथ ही नताशा साल 2017 में ब्रिटनी स्पीयर्स की बायोपिक में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं।

कई फिल्मों में और आने वाली हैं नजर
एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड नताशा बैसेट 'एल्विस' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो मशहूर गायब एल्सिव की पहली प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में टॉम हैंक्स जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं। नताशा के साथी ऑस्ट्रेलियाई बाज लुहरमन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है। एलन मस्क और नताशा का रिलेशनशिप में आना और अचानक इसका खुलासा होना काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि पिछले साल सितंबर में अत्यधिक काम का हवाला देकर एलन मस्क ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड ग्रीम्स से रिश्ता तोड़ा था, जिनसे उनका एक बेटा X Æ A-Xii भी है।

कनाडा की गायिका थीं ग्रीम्स
नताशा के साथ रिश्ते में आने से पहले एलन मस्क कनाडा की इलेक्ट्रॉनिक पॉप सिंगर बेबी ग्रीम्स के साथ रिश्ते में थे और दोनों करीब 3 साल तक एक साथ रहे। ग्रीम्स से एलन मस्क को एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम उन्होंने X Æ A-Xii रखा हुआ है। ब्रेकअप के वक्त एलन मस्क ने कहा था कि, 'हम अलग-अलग हैं लेकिन फिर भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, एक-दूसरे को बार-बार देखते हैं और अच्छी शर्तों पर हैं।''

गर्लफ्रेंड ग्रीम्स से 'सेमी ब्रेकअप'
एलन मस्क ने कहा था कि 'हम सेमी सेपरेट हुए हैं और हम हमेशा एक दूसरे को प्यार करते रहेंगे और हम अच्छे वक्त में एक दूसरे से मिलते रहेंगे''। एलन मस्क ने ब्रेक अप के पीछे की वजह का भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा है कि वो काम की वजह से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि, "स्पेसएक्स और टेस्ला की वजह से मुझे काफी काम करना पड़ता है और ज्यादादर समय मुझे क्सास या फिर अलग अलग देशों का दौरा करना पड़ता है। और ग्रिम्स का काम मेरे काम से बिल्कुल अलग है, और उसे ज्यादातर वक्त लॉस एंजिल्स में रहना पड़ता है।''

एलन मस्क-ग्रिम्स का है एक बेटा
कनाडा की सिंगर ग्रिम्स और विश्व के सबसे अमीर 49 साल के कारोबारी एलन मस्क का एक बेटा भी है। पिछले साल ग्रिम्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वो मंगल ग्रह पर जाने और वहां मरने के लिए भी तैयार हैं। पिछले साल मार्च महीने में ऑनलाइन सवालों का जबाव देते हुए एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने कहा था कि वो 50 साल की उम्र में मंगल ग्रह पर जाना चाहती हैं। आपको बता दें कि एलन मस्क और ग्रिम्स 2018 से रिलेशनशिप में थीं और उनका एक बेटा है, जिसका नाम X Æ A-Xii है। उन्होंने सवाल का जबाव देते हुए कहा था कि वो मंगल ग्रह पर इसलिए जाना चाहती हैं ताकि लाल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाने में मदद मिल सके।

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी
इस वक्त एलन मस्क दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान हैं। एलन मस्क ने साल 2026 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर बसाने का ऐलान कर चुके हैं। एलन मस्क का ये दावा नासा के दावे से 7 साल पहले मंगल ग्रह पर ले जाने का है। यानि मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने का नासा का मिशन 2033 का है लेकिन एलन मस्क ने मंगल पर इंसान को उतारने का लक्ष्य 2026 रखा है। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने से पहले मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसा देंगे।

एलन मस्क के पुराने रिश्ते
एलन मस्क अभी तक कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन्होंने सबसे पहले साल 2000 में एक लेखक जस्टिन मस्क से शादी की थी, लेकिन साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान एलन मस्क और जस्टिन मस्क के 6 बच्चे हुए। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद एलन मस्क ने दक्षिण अफ्रीकी मूल की अभिनेत्री तलुलाह रिले के साथ रिश्ता जोड़ा और करीब 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वो अलग हो गये। वहीं, कनाडाई पॉप सिंगर ग्रीम्स को पहली बार एलन मस्क के साथ चीन दौरे के दौरान देखा गया था और दोनों करीब 3 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। वहीं, साल 2017-18 में एलन मस्क का नाम एम्बर हर्ड के साथ भी जुड़ा, जो हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications