YouTuber Adil Raja कौन है, जिसने 'आतंकी मुल्क' के मुनीर को दिखाई औकात? पाकिस्तान ने किया Terrorist घोषित
YouTuber Adil Raja News Hindi: पाकिस्तान की राजनीति और सेना में उथल-पुथल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व सेना अधिकारी और इमरान खान के समर्थक यूट्यूबर आदिल राजा (Adil Raja) अब पाकिस्तान सरकार के निशाने पर है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उसे आतंकवाद विरोधी कानून (ATA) के तहत 'प्रतिबंधित व्यक्ति' घोषित कर दिया।
राजा ब्रिटेन में रहते हुए यूट्यूब पर सरकार और सेना की कड़ी आलोचना करता है। राजा ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर सनसनीखेज आरोप लगाए- कश्मीर के पहलगाम हमले की साजिश रचने से लेकर 3 साल में 3000 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तान ने राजा के प्रत्यर्पण की मांग की है। आइए, जानते हैं आदिल राजा कौन है, उसका बैकग्राउंड, आरोप और पाकिस्तान की कार्रवाई के पीछे की वजह...

Who Is YouTuber Adil Raja: आदिल राजा कौन हैं? सेना से यूट्यूब तक का सफर
पंजाब प्रांत निवासी आदिल फारूक राजा (उम्र करीब 45 साल) पाकिस्तान सेना का पूर्व मेजर है। सेना में इंटेलिजेंस और ऑपरेशंस में काम कर चुका है। 2017 में सेना से इस्तीफा देकर ब्रिटेन गया। वहां से यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां पाकिस्तान की राजनीति, सेना और इमरान खान पर कमेंट्री शुरू कर दी। चैनल पर 5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, और उनके वीडियो लाखों व्यूज।
- सैन्य बैकग्राउंड: पाकिस्तान आर्मी में मेजर रैंक तक पहुंचा। इंटेलिजेंस और स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस में विशेषज्ञ।
- राजनीतिक झुकाव: इमरान खान और PTI (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के कट्टर समर्थक। आलोचक उसे 'खान का प्रोपगैंडिस्ट' कहते है।
- यूट्यूब कंटेंट: सेना प्रमुख मुनीर, सरकार और ISI की आलोचना। पाकिस्तान को 'आतंकी मुल्क' कहकर सेना की पॉलिसी पर हमला करता है।
- विवाद: विदेश में रहकर 'राष्ट्रविरोधी' प्रचार का आरोप। पाकिस्तान उसे 'दुष्प्रचार अभियान' का सरगना मानता है।
मुनीर को 'औकात' दिखाने वाले आरोप: पहलगाम हमला और 3000 सैनिकों की मौत
आदिल राजा ने जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) पर सनसनीखेज इल्जाम लगाए:-
- पहलगाम हमला (2025): राजा ने दावा किया कि मुनीर ने कश्मीर के पहलगाम में हमला करवाया, ताकि भारत उकसे और पाकिस्तान में राष्ट्रवाद भड़के। इससे मुनीर अपनी गिरती साख बचा सकें। राजा ने कहा, 'यह फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन था। भारत से भिड़ने की हिम्मत नहीं, लेकिन उकसाना चाहते हैं।'
- 3000 सैनिकों की मौत: मुनीर के 3 साल के कमांड में 3000 पाकिस्तानी सैनिक/अफसर मारे गए। TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) और बलूच विद्रोहियों के हमलों में सेना कमजोर। राजा ने कहा, 'फौज का मनोबल टूट चुका है। मुनीर सिर्फ कुर्सी बचाने में लगे हैं।' ये आरोप पाकिस्तान में हंगामा मचा रहे हैं। राजा ने सबूत देने का दावा किया, लेकिन सरकार इसे 'झूठा प्रोपगैंडा' कह रही है।
Pakistan की कार्रवाई: ATA के तहत टेररिस्ट घोषित, प्रत्यर्पण की मांग
पाकिस्तान गृह मंत्रालय की अधिसूचना में राजा को ATA की धारा 11EE के तहत 'प्रतिबंधित व्यक्ति' घोषित किया:-
- वजह: राष्ट्रविरोधी विचारों और दुष्प्रचार का प्रचार। पाकिस्तान की सुरक्षा, अखंडता और व्यवस्था को खतरा।
- पिछला रिकॉर्ड: 2023 में आर्मी एक्ट के तहत दोषी- 14 साल कठोर कारावास की सजा।
- प्रत्यर्पण: गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट से मुलाकात कर दस्तावेज सौंपे। ब्रिटेन ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पाकिस्तान की राजनीति में राजा का रोल:- इमरान खान का समर्थक
- राजा इमरान खान का कट्टर समर्थक है। खान अगस्त 2023 से जेल में है (कई आरोपों में)।
- राजा के वीडियो खान की रिहाई के लिए अभियान चलाते है। पाकिस्तानी डायस्पोरा में लोकप्रिय।
- सरकार का आरोप: राजा विदेश से दुष्प्रचार चला रहे, सेना-सरकार को बदनाम कर रहे।
भारत के लिए क्या मायने: सीमा पर तनाव और सतर्कता
राजा के आरोप (पहलगाम हमला) भारत के लिए अलर्ट हैं। भारत ने हमेशा पाकिस्तान को आतंकवाद का स्पॉन्सर कहा है। मुनीर के खिलाफ आरोप से पाकिस्तान की आंतरिक कलह उजागर होती है, जो सीमा पर असर डाल सकती है। भारत सतर्क है, लेकिन राजा के दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं। आपका क्या विचार है? कमेंट्स में बताएं!












Click it and Unblock the Notifications