PAK को आतंकी देश घोषित करने के लिए US में मुहिम, जबरदस्त सपोर्ट
वाशिंगटन। उरी आतंकी हमले का दर्द अमेरिका में रहने वाले भारतीय भी महसूस कर रहे हैं इसलिए वहां रहने वाले भारतीयों ने एक मुहिम छेड़ी है पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की।
इन लोगों ने एक ऑनलाइन पिटीशन कैम्पेन शुरू किया है, जिसमें एक लाख लोगों को सिग्नेचर कराने का लक्ष्य रखा गया था। इस कैंपन को जबरदस्त रिस्पांस मिला है।
इस कैंपन के जरिए लोग ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन का ध्यान केंद्रित करवाना चाहते हैं ताकि इसके जरिए पाकिस्तान को सबक मिले। इस कैंपन की शुरूआत 21 सितंबर को हुई थी,जिसमें 1 लाख लोगों को सिग्नेचर कराने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसपर पांच गुना लोगों ने सिग्नेचर कर दिया है। व्हाइट हाउस की वेबसाइट ने बाकायदा भारतीय अमेरिकियों के लिए एक विंडो मुहैया कराई है, जिसे की जबरदस्त सपोर्ट मिला है।
लोगों ने इस कैंपन के बारे में अपने सुझाव दिए हैं और कहा है कि अब बहुत हो चुका है, अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को सबक मिले, उसकी नापाक हरकतों ने दोनों ही मुल्कों के लोगों के नाक में दम किया हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications