हाफिज सईद ने फिर उगला जहर कहा, युद्ध के लिए तैयार नहीं इंडिया

नई दिल्ली। एक बार फिर से आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। 'आज तक' न्यूज चैनल के मुताबिक हाफिज सईद ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को हाल ही में इंटरव्यू दिया है जिसमें उसने खुले आम कहा है कि पाकिस्तान हर वक्त कश्मीर की हक की बात करता रहेगा।

कश्मीर के हक के लिए नौजवानों ने हौसला और हिम्मत दिखायी है वो तारीफ के काबिल है। मैं वादा करता हूं कि उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी।

इस समय भारत बुरी तरह से बौखला गया है, उसे समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करे, क्योंकि इंडियन आर्मी चीफ ने पीएम मोदी को कहा है कि पाकिस्तान से लड़ाई नहीं शुरू करनी चाहिए। पाकिस्तान ने इतनी तैयारी की है उसके मुकाबले भारत की तैयारी नहीं है, इसी कारण इंडिया युद्द से पीछे हट रहा है।

सईद ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका से दोस्ती करके काफी जख्म झेले हैं, अब जख्म झेलने की बारी भारत की है जो उससे दोस्ती करके काफी इतरा रहा था। ये दोस्ती कितनी परेशानी दे सकती है, ये अब उसे समझ में आयेगा। कश्मीर की आजादी के लिए पूरी कौम एक हो चुकी है और हम उसे लेकर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+