Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान में जब एक मौजूदा मंत्री को एक पूर्व प्रधानमंत्री ने छुआ था गलत तरीके से

इस्लामाबाद, 22 अप्रैल। शैरी रहमान पाकिस्तान की नयी जलवायु परिवर्तन मंत्री बनी हैं। वे पहले भी मंत्री रही हैं। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत की जिम्मेदारी भी निभायी है। लेकिन उनका नाम विवादों से भी जुड़ा रहा है। 2011 में जब वे अमेरिका में पाकिस्तान की राजदूत थीं तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे सिगरेट पीती दिख रहीं थीं। वे इस तरह धुएं का छल्ला निकाल रहीं थीं जैसे कि वे इसकी अभ्यस्त हों।

when former prime minister touched inappropriately to minister in pakistan

एक किताब में उनकी निजी जिंदगी के बारे में काफी विवादास्पद बातें लिखीं गयी हैं। इसी तरह 2015 में एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री उन्हें गलत तरीके से छूते नजर आये थे। पाकिस्तानी मीडिया ने इस वीडियो को खूब दिखाया था। इसकी सत्यता पर तब सवाल भी उठाया गया था।

पाकिस्तान की राज-अनीति

पाकिस्तान की राज-अनीति

पाकिस्तान एक धार्मिक देश है। शासन और अनुशासन में धर्म का भय होना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं है। यहां राजनीति में भ्रष्टाचार और दुराचार का बोलबाला है। धार्मिक कानून तोड़ने पर कड़े दंड के प्रावधान हैं। लेकिन ऊंची हैसियत वाले नेता इससे बच निकलते हैं। एक कट्टरपंथी देश होते हुए भी पाकिस्तान के कई नेताओं पर दुराचार के आरोप लगे हैं। अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया था। बाद में सिंथिया को पाकिस्तान से निकाल दिया गया था। शाहबाज शरीफ की नयी सरकार में हिना रब्बानी खार को विदेश उप मंत्री बनाया गया है। 2012 में जब विदेश मंत्री थीं तब उन पर विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगा था। इस वीडियो हिना रब्बानी खार और बिलावल भुट्टो को कॉम्प्रोमाइजिंग पोजिशन में दिखाया गया था। उस समय आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। वे अपने बेटे की हरकत से परेशान थे। कहा जाता है कि हीना रब्बानी का यह वीडियो पाकिस्तानी इंटेलिजेंस के कुछ अफसरों ने जानबूझ कर जारी किये थे ताकि जरदारी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का बंटाधार हो जाए।

यहिया खान की अय्याशी

यहिया खान की अय्याशी

कहा जाता है कि पाकिस्तान के तीसरे राष्ट्रपति जनरल याहिया खान अय्याशी के कारण ही भारत के खिलाफ 1971 का युद्ध हार गये थे। यहिया खान को पाकिस्तान में लैडीज मैन कहा जाता था। उनकी कई महिलाओं से नजदीकी रिश्ते थे। लेखक हसन अब्बास के मुताबिक 1971 में जब पाकिस्तानी फौज ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था उससे कुछ दिन पहले यहिया खां ने एक पार्टी दी थी। उनकी पार्टी में शराब की नदियां बहती थीं। औरतों का जलवा रहता था। इस पार्टी शमीम नाम की एक महिला भी आमंत्रित थीं। उन्हें यहिया खां ने ऑस्ट्रिया में पाकिस्तान का राजदूत भी बनाया था। यह पार्टी जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी यहिया खां समते सभी लोग शराब के नशे में झूमने लगे। नशा बढ़त गया तो सभी लोगों ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिये। कुछ ही देर में पार्टी में मौजूद सभी लोग बिना कपड़े के हो गये। यहिया खां भी बिना कपड़ों के थे। इस दौरान श्रीमती शमीम घर जाने की जिद करने लगीं। तब यहिया खां अड़ गये कि वे इसी हालत (बिना कपड़े के) में शमीम को खुद कार से घर छोड़ने जाएंगे। तब उनके सचिव ने समझाया कि आप पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं और आपको कपड़े पहन कर बाहर जाना चाहिए।

महिला दोस्तों की मुट्ठी में थे याहिया खान

महिला दोस्तों की मुट्ठी में थे याहिया खान

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति यहिया खान शराब के शौकीन थे। रात आठ बजे के बाद जब पीने के लिए बैठते तो देर रात तक उनकी महफिल जमी रहती थी। कहा जाता है कि रात दस के बाद उनके मौखिक आदेश को पाकिस्तानी सेना नहीं मानती थी। सेना को यह अंदेशा रहता था कि पता नहीं राष्ट्रपति किस हालत में आदेश दे रहे हों। मशहूर गायिका नूरजहां यहिया खान की बेहद करीबीं थीं। लेकिन यहिया खान अगर किसी के वश में थे तो उनका नाम था अक्लीम अख्तर। अक्लीम अक्खतर शादीशुदा महिला थीं और उनके छह बच्चे थे। लेकिन उनका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद अक्लीम ने यहिया खान से नजदीकी बढ़ायी। फिर तो यहिया खान उनकी मुट्ठी में हो गये। पत्रकार ओवेन बेनेट जोंस लिखेत हैं, एक बार ईरान के शाह पाकिस्तान के दौरे पर आये थे। दौरा पूरा होने के बाद उन्हें ईरान लौटना था। प्रोटोकॉल के मुताबिक राष्ट्रपति यहिया खान को उन्हें छोड़ने के लिए एयपोर्ट जाना था। लेकिन यहिया खां अपने कमरे से निकल ही नहीं रहे थे। जब ईरान के शाह को एयरपोर्ट जाने में देरी होने लगी तो पाकिस्तान के अफसर डर गये। कोई उनके कमरे जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था। तब अक्लीम अख्तर को मनाया गया कि वे राष्ट्रपति के कमरे में जाएं और उन्हें जगाएं। जब अक्लीम कमरे में गयी तो उन्होंने यहिया खां को एक गायिका के साथ लेटे पाया। इन्हीं कमियों के कारण यहिया खां को एक अयोग्य शासक माना जाता था।

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ जहर उगलने में माहिर है ये अमेरिकी मुस्लिम सांसद, पीओके गई तो US का आया बयान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+