भारत के खिलाफ जहर उगलने में माहिर है ये अमेरिकी मुस्लिम सांसद, पीओके गई तो US का आया बयान
इलहान उमर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की ही डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद हैं और इस वक्त चार दिनों की पाकिस्तान यात्रा पर हैं।
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद/नई दिल्ली, अप्रैल 22: भारत के खिलाफ हमेशा ने नफरत और जगर उगलने वाली अमेरिका की मुस्लिम सांसद इलहान उमर की हालिया पाकिस्तान दौरे को लेकर अब अमेरिका की तरफ से सफाई दी गई है। अमेरिका की मुस्लिम सांसद इलहान उमर भारत के खिलाफ अपनी नफरत के लिए जानी जाती है और लगातार भारत के खिलाफ जहरीली बयानबाजी करती रहती है और अब इलहान उमर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया है, जिसपर भारत ने सख्त एतराज जताया है।

पाकिस्तान दौरे पर इलहान उमर
इलहान उमर उस टाइप की नेता है, जो पाकिस्तान जैसे देशों में अल्पसंख्यकों से होने वाले अत्याचार पर चुप्पी साधे रखती हैं, लेकिन भारत में कोई एक मामला भी होता है, तो भारतीय मानवाधिकार को लेकर पूरी दुनिया में चिल्लाती रहती हैं, लिहाजा इलहान उमर वामपंथी मीडिया की लाडली रही हैं। इलहान उमर ने पिछले दिनों भारत में मुस्लिमों के हालात को लेकर बाइडेन प्रशासन को चिट्ठी लिखी थी और भारतीय लोकतंत्र पर सवालिया निशान लगाए थे, लेकिन वही इलहान उमर संविधान को अपनी जूतियों से रौंदने वाले उस इमरान खान के साथ मिलती और फोटो खिंचवाती नजर आईं हैं, जिन्हें खुद पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का उल्लंघन करने वाली सरकार का मुखिया ठहराया है।
अमेरिका का आया बयान
इलहान उमर के पाकिस्तान दौरे, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे और पाकिस्तान के अपदस्त प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात को लेकर अमेरिका की तरफ से बयान आया है और अमेरिका ने कहा है कि, इलहान उमर का पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का दौरा पूरी तरह से ‘अनौपचारिक और व्यक्तिगत' था और अमेरिकी सरकार इस तरह के दौरे का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। आपको बता दें कि, भारत ने गुरुवार को अमेरिका की मुस्लिम सांसद इलहान उमर की पीओके यात्रा की निंदा करते हुए इसे भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन बताया था और कहा था, कि इल्हान का पीओके दौरा उनकी "संकीर्ण मानसिकता" की राजनीति को दर्शाता है।

पीओके गई थी इलहान उमर
इलहान उमर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की ही डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद हैं और इस वक्त चार दिनों की पाकिस्तान यात्रा पर हैं। इल्हान की पाकिस्तान यात्रा 20 अप्रैल को शुरू हुई है। बुधवार को इल्हान ने इमरान खान से मुलाकात की थी और साथ ही पीओके के एक हिस्से का दौरा किया था। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के काउंसलर डेरेक चॉलेट ने कहा कि, "यह एक अनौपचारिक व्यक्तिगत यात्रा है और यह संयुक्त राज्य सरकार की ओर से किसी भी नीति परिवर्तन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।" यानि, बाइडेन प्रशासन ने इलहान उमर के पाकिस्तान दौरे से अपना पल्ला झाड़ लिया है।
Recommended Video

कौन हैं इलहान उमर?
इलहान उमर, एक सोमाली मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। इलहान उमर ने पीओके की अपनी यात्रा के बाद कहा था कि कश्मीर को संयुक्त राज्य अमेरिका से अधिक ध्यान देना चाहिए, जिसकी भारत ने कड़ी निंदा की। इलहान उमर की मानसिकता वही है, जो पाकिस्तानी नेताओं की है, जो अमेरिका जैसे देश में रहने के बाद भी अपनी संकीर्ण और सांप्रदायिक मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई हैं। इलहान उमर ने पीओके का दौरा करने के बाद कहा था, कि ‘मुझे नहीं लगता है कि, कांग्रेस में (अमेरिकी संसद में) इसके (कश्मीर) बारे में किसी भी तरह की कोई बात की जा रही है, या फिर प्रशासन (बाइडेन प्रशासन) के अंदर ही किसी तरह की बात की जा रही है'।

भारत ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
अमेरिकी सांसद की पीओके की यात्रा पर भारत की तरफ से काफी कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है और भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में एक मीडिया ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अगर ऐसी राजनेता अपने घर पर अपनी संकीर्ण सोच वाली राजनीति करना चाहती है, तो यह उनका अपना मुद्दा है। लेकिन हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन... इसे हमारा मुद्दा बनाता है और हमें लगता है कि यह यात्रा निंदनीय है।‘ इलहान उमर अमेरिका के मिनेसोटा से अमेरिकी कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करती हैं और पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार किसी अमेरिकी सांसद का पाकिस्तान दौरा है।

इल्हान का दोमुंहा रवैया
इलहान उमर के दोमुंहे रवैये को आप इस तरह से समझ सकते हैं, कि जिस बाइडेन प्रशासन ने मानवाधिकार उल्लंघन, तालिबान का समर्थन जैसे कई मुद्दों को लेकर इमरान खान को एक बार भी टेलीफोन नहीं किया, उन्हीं की पार्टी की इल्हान इमरान खान से मिलने इस्लामाबाद स्थिति उनके घर बनीगाला पहुंच गई। इल्हान उनर ने भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाए थे, लेकिन इसी इलहान उमर को पाकिस्तानी लोकतंत्र (जो एक कल्पना है) बहुत प्यारा लगता है। और इस इलहान उमर को इमरान खान बहुत पसंद हैं, जिन्होंने देश की संसद में पाकिस्तान की संविधान को अपनी जूतियों से रौंद कर रख दिया, लेकिन इल्हान पाकिस्तान के लिए अपनी पार्टी लाइन से परे जा चुकी हैं और इलहान उमर जैसे नेता अगर ये करें, तो इसमें आश्चर्य भी नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications