WhatsApp ने बंद किए 47 लाख से अधिक अकाउंट, रिपोर्ट जारी कर बताई वजह
व्हाट्सएप ने पिछले कुछ दिनों के भीतर 47 लाख से अधिक यूजर्स के अकाउंट बैन किए। इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने एक रिपोर्ट जारी कर इसकी वजह भी बताई है।

WhatsApp user-safety report: व्हाट्सएप ने पिछले दिनों अपनी यूजर पॉलिशी में कई अहम बदलाव किए। इसके साथ एप को लेकर मेटा कई अपडेट भी लेकर आया, जिससे एप को और अधिक यूजर फ्रेंडली बनाने में मदद मिली। इन सबके अलावा व्हाट्सएप में यूजर सिक्योरिटी कवर भी मजबूत किया गया। व्हाट्सएप की बदली हुई नीति के तहत कई व्हाट्सएप यूजर्स को मेटा की नीतियों का उल्लंघन करने पर उनका अकाउंट बंद करते हुए एप की सेवाओं से बैन कर दिया गया।
सोमवार व्हाट्सएप ने अपनी यूजर-सेफ्टी रिपोर्ट में कहा कि यूजर्स की शिकायतों पर की गई कार्रवाई और प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सएप ने मार्च के महीने में 4.7 मिलियन से अधिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया।
यह भी पढ़ें: Online Loan APP: अब नहीं ब्लैकमेल कर सकते हैं लोन ऐप, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
व्हाट्सएप ने इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया गया है। इससे हपले आईटी अधिनियम के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है। जिसमें इस कंपनी ने सरकार को बताया है कि आईटी नियमों तहत व्हाट्सएप की पॉलिशी उल्लंगन पर 4.7 मिलियन अकाउंट्स को बैन किया गया।
हाल ही में मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक अहम और नया अपडेट आया है। अब एप के नए फीचर की मदद से एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी घोषणा की है। मेटा सीईओ फेसबुक पर लिखा कि व्हाट्सएप को अब अधिकतम चार फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन किया जा सकता है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Twitter Blue Tick: पूरी करनी होगी बस एक शर्त, फिर से फ्री में मिल जाएगा ट्विटर पर ब्लू टिक!












Click it and Unblock the Notifications