Twitter Blue Tick: पूरी करनी होगी बस एक शर्त, फिर से फ्री में मिल जाएगा ट्विटर पर ब्लू टिक!
जिन ट्विटर यूजर्स के हैंडल पर 1 मिलियन यानी 10 लाख फॉलोअर्स हैं उन्हें ब्लू टिक फ्री में मिल रहा या फिर उनके अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लिया गया है। कई ऐसे यूजर्स हैं जिन्होंने ये दावा किया है।

बीते 21 अप्रैल को ट्विटर ने सभी एकाउंट से लीगेसी ब्लू टिक हटा दिया था। बड़े से बड़े अभिनेता से लेकर नेता और पत्रकारों के ट्विटर हैंडल पर दिखने वाले ब्लू टिक गायब हो गए। लेकिन ऐसी खबर मिल रही है कि ट्विटर ने पुराने नियम में कुछ बदलाव किया है।
अब एक बार फिर से ट्विटर यूजर्स को फ्री में ही ब्लू टिक मिलना शुरू हो गया है। ऐसा देखा जा रहा है कि वे ट्विटर यूजर्स जिनके अब उनके अकाउंट्स के आगे फिर से ब्लू टिक नजर आने लगा है।
रोलिंग स्टोन की एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि एक मिलियन यानी 10 लाख से अधिस फॉलोअर्स वाले ट्विटर यूजर्स को ही बिना मुफ्त में ही ब्लू टिक फिर से वापस मिल रहा है।
1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले कुछ ट्विटर यूजर्स का कहना है कि अकाउंट पर ब्लू टिक नहीं था लेकिन बिना पैसे दिए एक बार फिर से अब उनके अकाउंट पर ब्लू टिक दिखने लगा है। हालांकि फिर से बहाल किए गए ब्लू टिक पर क्लिक करने पर बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान किया है।
@Valkyrae नाम के ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि उन्होंने ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं दिए हैं, बावजूद उनके अकाउंट पर ब्लू टिक बना हुआ है। @hasanthehun हैंडल के यूजर ने भी इसी तरह का दावा किया है। प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी MIT ने भी ऐसा ही दावा किया है।
वरिष्ठ पत्रकार विक्रम चंद्रा ने बताया कि बिना पैसे दिए ही उनका ब्लू टिक वापस लौट आया है। वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने भी दावा किया है कि एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स होने के कारण उनके अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लिया गया है।
लोगों को ये ब्लू टिक वापस कैसे मिल रहे हैं और कुछ ऐसे लोगों ने जिन्होंने पैसे नहीं दिए हैं उनके ब्लू टिक हटाए क्यों नहीं हटाए गए हैं, इस बारे में अभी तक सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं। एलन मस्क या ट्विटर की तरफ से भी इस तरह का कोई बयान नहीं आया है।
हालांकि एलन मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में यह जरूर कहा है कि हमने उनके 8 डॉलर का भुगतान करने के लिए 'सेव-ए-सेलिब्रिटी फंड' शुरू किया है। हम इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हैं, लेकिन उन्होंने इस फंड के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है।
आपको बता दें कि पहले दिन ही कई चर्चित हस्तियों के ब्लूटिक नहीं हटाए गए थे। जिनमें बास्केटबॉल स्टार लेब्रोन जेम्स, विलियम सैटनर और स्टीफन किंग का नाम शामिल था। इन्होंने तो सार्वजनिक रूप से घोषणा भी कर दिया था कि वे ब्लू टिक के लिए एक भी पाई खर्च नहीं करेंगे।
इसके बावजूद उनके पास ब्लू टिक बरकरार रहा। बाद में एलन मस्क ने कहा कि वे खुद इनके पैसे का भुगतान कर रहे हैं। एक अलग ट्वीट में एलन मस्क ने यह सूचित किया कि वह कुछ मशहूर हस्तियों के ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के 'व्यक्तिगत रूप से भुगतान' कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications