Online Loan APP: अब नहीं ब्लैकमेल कर सकते हैं लोन ऐप, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
Online Loan APP: ऑनलाइन ऐप के जरिए लोन देने वाली कंपनियों को लेकर गूगल ने अपनी नीति में बदलाव किया है।

Online Loan APP: जिस तरह से ऑनलाइन ऐप लोन देने के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते हैं, उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। लेकिन अब इन ऑनलाइन ऐप पर गूगल ने अपनी गाइडलाइन में बदलाव किया है।
गूगल ने जो नई गाइडलाइन जारी की है उसके अनुसार अब इस तरह के ऐप को कई विशेष जानकारी देना जरूरी होगा। गूगल की नई गाइडलाइन के मुताबिक 31 मई के बाद जो भी ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप सामने होंगे उन्हें इसका पालन करना होगा।
क्या है गूगल की नई गाइडलाइन
गूगल ने अपनी डेवलपर पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। इसको लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन में कहा गया है कि अब पर्सनल लोन ऐप्स का फोन एक्सेस सीमित कर दिया गया है। यानि अब लोन ऐप के जरिए व्यक्तिगत डेटा का एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। जो भी ऐप गूगल के प्लेस्टोर पर होंगे, उन्हें आरबीआई की ओर से जारी किए गए लेंडिंग लाइसेंस को साझा करना होगा। ऐप डिस्क्रिप्शन में रजिस्टर्ड बैंक, एनबीएफसी की भी जानकारी देना अनिवार्य होगा। डिस्क्रिप्शन में बताना होगा कि क्या वह इस ऐप से सिर्फ लेन-देन कर रहे हैं जबकि लोन किसी और प्लेटफॉर्म से दिया जा रहा है। इस बात को स्पष्ट तौर पर हाइलाइट किया जाना चाहिए।
सीमित जानकारी का होगा एक्सेस
गूगल की नई गाइडलाइन के बाद ऐसे ऐप पर लगाम लगेगी। ये ऐप अब आपकी निजी जानकारी को नहीं देख सकते हैं। इससे पहले ये ऑनलाइन ऐप लोगों के फोन की निजी जानकारी को एक्सेस करते थे। लोगों के कॉन्टैक्ट, फोटो आदि को एक्सेस करके वह यूजर्स को ब्लैकमेल करते थे, उन्हें धमकी देते थे। उनके जानने वालों को फोन करके धमकाते थे। लेकिन गूगल की नई गाइडलाइन के बाद इसपर निसंदेह काफी हद तक रोक लगेगी।
ऐप ब्लैकमेल करते थे, धमकाते थे
ऑनलाइन ऐप का लोन नहीं चुकाने पर, इनकी मनमाना ब्याज को नहीं चुकाने पर ये ऐप आपके फोन में मौजूद फोटो, वीडियो से छेड़छाड़ करते और इसके जरिए आपको धमकाते थे। इसकी वजह से यूजर्स ऑनलाइन ऐप के चक्कर में फंस जाते हं। जिसकी वजह से लोग मनमाना पैसा देने पर मजबूर हो जाते थे। भारत में कई लोगों ने इस तरह के ऑनलाइन ऐप की वजह से आत्महत्या तक कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications