क्‍या अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बेवफा हैं, जानिए पत्‍नी मेलानिया ने क्‍या दिया जवाब

वॉशिंगटन। अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पत्‍नी मेलानिया ने पति की बेवफाई पर बेबाक अंदाज में जवाब दिया है। ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद यह मेलानिया ने पहला इंटरव्‍यू हाल ही में अपने अफ्रीकी दौरे पर एबीसी न्‍यूज चैनल को दिया है। एबीसी ने इस इंटरव्‍यू को 'बीईंग मेलानिया' नाम दिया और शुक्रवार रात 10 बजे यह ऑन एयर हुआ। मेलानिया ने ये बातें इसी इंटरव्‍यू में कही हैं। मेलानिया का यह बयान ऐसे समआया है जब ट्रंप को स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स और केरेन मैक्‍डोगल की ओर से लगाए गए आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ट्रंप न इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। ये भी पढ़ें-व्‍हाइट हाउस में कुछ लोग ऐसे जिन पर फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप को नहीं है भरोसा

मेलानिया को नहीं पड़ता फर्क

मेलानिया को नहीं पड़ता फर्क

मेलानिया ट्रंप ने ट्रंप की बेवफाई के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'और भी बहुत सी जरूरी चीजें हैं जिनके बारे में सोचना है और काम हैं जिन्‍हें करना है।' मेलानिया कहा कि इन जरूरी कामों को करना जरूरी है न कि वह इस पर सोचें कि ट्रंप ने उन्‍हें एक पॉर्न स्‍टार, एक प्‍लेब्‍वॉय मॉडल या फिर किसी और लड़की के लिए धोखा दिया। मेलानिया इस इंटरव्‍यू में कहा, 'मुझे पता है कि लोग कई तरह के अनुमान लगाते हैं और मीडिया हमारी शादी को लेकर कई तरह की आशंकाएं लगाती है। इसके बाद कई तरह की गॉसिप होती हैं।' मेलानिया के मुताबिक उन्‍हें मालूम है कि गॉसिप्‍स की वजह से ही अखबार और मैगजीन की बिक्री होती है और दुर्भाग्‍य से अब हमें इसी तरह की दुनिया में रहने को मजबूर होना है।

आज भी ट्रंप से करती हैं प्‍यार

आज भी ट्रंप से करती हैं प्‍यार

मेलानिया ने कहा कि उनके पति पर बेवफाई के जो भी आरोप लगे हैं, वे उनके लिए चिंता का विषय नहीं हैं। साल 2016 में जब ट्रंप राष्‍ट्रपति चुनाव के प्रचार में लगे थे तभी एक हॉलीवुड एक्‍ट्रसे का टेप सामने आया था। इसमें उन्‍होंने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि वह महिलाओं को जकड़ लेते हैं और साथ ही सेक्‍स करने की कोशिश करते हैं। ट्रंप पर कई महिलाओं के साथ अफेयर्स के आरोप लग रहे हैं। पॉर्न स्‍टार स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स और प्‍लेब्‍वॉय की पूर्व मॉडल केरन मैक्‍डोगल ने कहा है कि उन्‍होंने कई साल पहले ट्रंप के साथ सेक्‍स किया था। ट्रंप ने इस आरोपों से साफ इनकार कर दिया है हालांकि इस बात को स्‍वीकारा है कि उन्‍होंने डैनियल्‍स को मुंह बंद करने के लिए 130,000 डॉलर दिए थे। इस मुद्दे पर ट्रंप हमेशा से ही शांत रहे हैं। यह भी पढ़ें-MeToo: अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने कहा, आरोप लगाने वाली महिलाएं पेश करें सुबूत

लेकिन अफवाहों से होती है तकलीफ भी

लेकिन अफवाहों से होती है तकलीफ भी

मेलानिया से इंटरव्‍यू में पूछा गया कि क्‍या वह अपने पति से प्‍यार करती हैं? इस पर उन्‍होंने जवाब दिया, 'हां, बिल्‍कुल हमारे बीच सब सही है।' उन्‍होंने इन अफवाहों को भी नजरअंदाज कर दिया कि लगातार अफवाहों से उनकी शादी पर कोई धब्‍बा लगा है। मेलानिया ने कहा , 'यह मेरे लिए चिंता या फिर ध्‍यान देने का विषय नहीं है। मैं एक मां हूं और एक फर्स्‍ट लेडी हैं। मेरे पास और भी कई जरूरी चीजें हैं जिन्‍हें करना है और जिनके बारे में सोचना है।' हालांकि उन्‍होंने इस बात को स्वीकारा कि अफवाहों से उन्‍हें तकलीफ होती है और यह हमेशा ही अच्‍छी लगें, ऐसा संभव नहीं है। मेलानिया के मुताबिक उन्‍हें पता है कि क्‍या सही है और क्‍या गलत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+