क्या है वैक्यूम बम?, यूक्रेन को तबाह करने के लिए जिसका इस्तेमाल कर रहा रूस

अमेरिका में रूस के राजदूत ओक्साना मार्करोवा ने मीडिया में बयान दिया कि रूस ने कीव पर आक्रमण के दौरान थर्मोबैरिक हथियार का इस्तेमाल किया था, जिसे वैक्यूम बम भी कहा जाता है।

कीव, 1 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज छठा दिन है। विश्वभर के तमाम देश रूसी राष्ट्रपति पुतिन से इस युद्ध को रोकने की आग्रह कर रहे हैं लेकिन पुतिन एक इंच भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। आज रूसी सेना ने यूक्रेन के एक मिलिट्री बेस पर हमला किया जिसमें यूक्रेन के 70 से ज्यादा सैनिक मारे गए। अमेरिका में रूस के राजदूत ओक्साना मार्करोवा ने मीडिया में बयान दिया कि रूस ने कीव पर आक्रमण के दौरान थर्मोबैरिक हथियार का इस्तेमाल किया था, जिसे वैक्यूम बम भी कहा जाता है। इसके अलावा कई मानवाधिकार समूहों और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी रूस पर यूक्रेन के खिलाफ वैक्यूम बम और क्लस्टर बम का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।

vacuum bomb

क्या सच में रूस ने किया वैक्यूम बम का इस्तेमाल
मार्करोवा ने सांसदों के साथ हुई एक बैठक में कहा कि उन्होंने आज वैक्यूम बम का इस्तेाल किया। रूस यूक्रेन पर जो तबाही मचाने की कोशिश कर रहा है वह बहुत बड़ी है। हालांकि यूक्रेन के दावों की अभी पुष्टि होनी बाकी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी के हवाले से कहा कि यदि यह सच है तो यह संभवत: एक युद्ध अपराध है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने एलन मस्क को मदद के लिए बोला- Thanks, गूगल ने भी रूस में YouTube को किया बैन

क्या है वैक्यूम बम

वैक्यूम बम एक थर्मोबैरिक हथियार है जो उच्च तापमान का विस्फोट करने के लिए आसपास की ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है। यह आम तौर पर एक पारंपरिक विस्फोटक की तुलना में काफी लंबी दूरी की विस्फोट लहर पैदा करता है। यह इतना खतरनाक है कि इंसान के शरीर को भाप बनाकर उड़ा सकता है। यह बन तीन सौ मीटर के दायरे में नुकसान पहुंचाने में सक्षम है। इस बम को एरोसोल बम के नाम से भी जाना जाता है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वैक्यूम बम की विस्फोट लहर पारंपरिक विस्फोटकों की तुलना में काफी अधिक समय तक चलती है।

परमाणु बम जितना ही खतरनाक
इस बम को फादर ऑफ ऑल बम भी कहा जाता है। इससे परमाणु बम की तरह गर्मी पैदा होती है और यह धमाके के साथ अल्टासोनिक शॉकवेब निकालता है जो और अधिक तबाही लाता है। यही वजह है कि इस बम को किसी भी अन्य पारंपरिक हथियार की तुलना में अधिक शक्तिशाली माना जाता है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून क्लस्टर हथियारों के अंधाधुंध हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाता है। नागरिकों को मारने या घायल करने वाले अंधाधुंध हमले करना एक युद्ध अपराध है। ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ विश्लेषक डॉ. मार्कस हेलियर ने कहा कि वैक्यूम बम एक अपार्टमेंट परिसर या अन्य इमारत के खिलाफ एक बहुत ही विनाशकारी हथियार हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+