यूक्रेन ने एलन मस्क को मदद के लिए बोला- Thanks, गूगल ने भी रूस में YouTube को किया बैन

यूक्रेन ने एलन मस्क को मदद के लिए बोला- Thanks, गूगल ने भी रूस में YouTube चैनल को किया बैन

कीव 01 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में कई लोग यूक्रेन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। SpaceX के सीईओ ने यूक्रेन की मदद के लिए स्टारलिंक टर्निमल्स भेजे हैं। जिससे यूक्रेन में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मिली है। जिसके बाद यूक्रेन की सरकार नए एलन मस्क को थैंक्स कहा है। वहीं गूगल ने भी यूक्रन की मदद के लिए आगे आया है। गूगल ने रूस में यू-ट्यूब चैनल को भी बैन कर दिया है।

elon musk

गूगल ने मंगलवार को अपने अधिकारिक बयान में कहा,''रूसी राज्य मीडिया आउटलेट (जिसे पहले रशिया टुडे कहा जाता था) और स्पुतनिक के यू-ट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है।''

कंपनी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ''यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण, हम रशिया टुडे और स्पुतनिक से जुड़े YouTube चैनलों को पूरे यूरोप में तुरंत प्रभावी रूप से अवरुद्ध कर रहे हैं। हमारे सिस्टम को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। हमारी टीमें तेजी से कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे स्थिति काम कर रही है।''

यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, ''स्टारलिंक यहां है...धन्यवाद एलन मस्क।'' इसके साथ ही यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री ने एडिशनल टर्मिनल्स के बैच की तस्वीर भी शेयर की है। इसका प्रयोग स्पेसएक्स की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किया जाएगा।

इस ट्वीट का एलन मस्क ने जवाब भी दिया है। एलन मस्क ने दो दिन पहले ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि स्टारलिंक की सर्विस यूक्रेन में एक्टिव है और वहां जल्द ही एडिशन टर्मिनल भी पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+