ओबामा के एतराज के बाद भी पास हो गया अमेरिका में पाक विरोधी बिल
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति बराक ओबामा के ऐतराज को नजरअंदाज करते हुए रिपब्लिकन बहुमत वाली अमेरिकी प्रतिनिधिसभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण विधेयक यानी नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन एक्ट यानी (एनडीएए) को मंजूर कर लिया है। तो इसलिए भारत के जियोस्पेशियल बिल की वजह से परेशान है पाकिस्तान!
क्या है इसकी खासियत
हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में नाकाम रहने पर 45 करोड़ डॉलर की मदद पर रुक रोक।
147 के मुकाबले 277 वोट्स से एनडीएए 2017 (एच आर 4909) पास हुआ है।
तीन अहम बदलाव पाक के खिलाफ अमेरिका विरोध भावना को दर्शाते हैं।
45 करोड़ डालर से पहले ओबामा सरकार को साबित करना होगा कि पाक ने शर्ते पूरी कीं।
अमेरिकी रक्षा मंत्री को देना होगा सुबूत
रक्षा मंत्री को अमेरिकी संसद के सामने साबित करना होगा कि पाक अपनी सेना या कोई कोष या अमेरिका से मिले किसी उपकरण का उपयोग राजनीतिक या धार्मिक आजादी चाहने वालेअल्पसंख्यक समूहों को सताने में नहीं कर रहा है।

ओबामा के साइन के बाद बनेगा कानून
एनडीएए 2017 में अमेरिकी संसद की यह भावना शामिल की गई है कि शकील अफरीदी एक अंतरराष्ट्रीय नायक हैं। पाकिस्तान सरकार को तत्काल उन्हें रिहा कर देना चाहिए। जागिए मिस्टर प्रेसीडेंट नहीं तो आपकी ही पीठ में छुरा भोकेगा पाक!
एनडीएए 2017 को अब सीनेट में पास होना होगा। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साइन के लिए इसे व्हाइट हाउस भेजा जा सकेगा। इसके बाद यह कानून बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications