Weird World: पाकिस्तानियों को अब वीजा नहीं देगा UAE! वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Weird World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पाकिस्तानी नागरिकों को नए वीज़ा न मिलने की खबर अब वायरल होने लगी है। दरअसल लंबे अरसे से UAE उन पाकिस्तानी नागरिकों से परेशान है दो धार्मिक या टूरिस्ट वीजा पर UAE जाते हैं और फिर वहां भीख मांगने लगते हैं। लिहाजा अब UAE ने सख्त कदम उठा लिया है।
वीज़ा रिजेक्शन क्यों बढ़ा?
UAE के कॉन्सुल जनरल बकीत अतीक अल्रेमेथी ने जियो न्यूज से कहा कि वीज़ा रिजेक्शन दर इसलिए बढ़ी है क्योंकि हाल के हफ्तों में वीज़ा आवेदन रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे हैं। इसलिए जांच सख्त हुई है, न कि कोई आधिकारिक बैन लगाया गया है।

पहली बार 80% वीज़ा रिजेक्ट
हालांकि 'डॉन' अखबार ट्रैवल एजेंटों के हवाले से रिपोर्ट करता है कि दुबई के लिए पहली बार वीज़ा अप्लाई करने वालों और सिंगल-एंट्री वीज़ा आवेदकों की रिजेक्शन दर 80% तक पहुंच गई है। UAE में पहले से परिवार वाले आवेदकों को मंज़ूरी मिलने की संभावना ज़्यादा है।
हज़ारों पाकिस्तानियों की यात्रा में रुकावट
रिपोर्ट के अनुसार यह कथित पाबंदी हज़ारों पाकिस्तानियों की यात्रा को प्रभावित कर रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग नौकरी, परिवार से मिलने और व्यापार के लिए UAE पर निर्भर रहते हैं। UAE पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रवासी समुदायों में से एक को होस्ट करता है, इसलिए वीज़ा रोकने से रेमिटेंस पर भी असर पड़ सकता है।
पाकिस्तानी नागरिकों के अपराध बढ़ने से UAE हुआ सख्त
'डॉन' की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के समय में कई पाकिस्तानी नागरिक खाड़ी देशों में आपराधिक गतिविधियों में पकड़े गए हैं-जैसे भीख मांगने वाले गिरोह, स्ट्रीट क्राइम और वीज़ा अवधि से अधिक रुकना। वजह बताई जा रही है कि UAE ने जांच और स्क्रीनिंग को पहले से कहीं ज्यादा कड़ा कर दिया है।
"औपचारिक प्रतिबंध से ठीक पहले की यह सबसे सख्त पाबंदी"
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों ने मानवाधिकारों पर सीनेट कार्यात्मक समिति को बताया कि यह एक तरह का "लगभग प्रतिबंध" है। उनका कहना है कि यह औपचारिक बैन लागू होने से पहले की सबसे सख्त पाबंदी है।
सिर्फ नीले और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को मिल रहा वीज़ा
'डॉन' के अनुसार अभी सिर्फ नीले (ऑफिशियल) और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को ही वीज़ा मिल रहा है। सामान्य हरे पासपोर्ट वालों के लिए पर्यटक, यात्रा और वर्क वीज़ा की रिजेक्शन दर बहुत अधिक है, हालांकि पहले से जारी वीज़ा अपनी समाप्ति तक वैध रहेंगे। नीले यानी ब्लू पासपोर्ट में मेडीकल ट्रीटमेंट और दूसरी जरूरी सुविधा आती हैं।
पाकिस्तान के लिए बड़ा आर्थिक झटका
यह प्रतिबंध पाकिस्तान पर कई गंभीर आर्थिक प्रभाव डाल सकता है। हर साल लाखों पाकिस्तानी UAE में काम करने जाते हैं और वहीं से पाकिस्तान को अरबों डॉलर का रेमिटेंस प्राप्त होता है। सिर्फ 2024 में पाकिस्तान को 34 अरब डॉलर का प्रेषण मिला था। अगर पाबंदी लंबी चली तो रेमिटेंस में बड़ी गिरावट का खतरा है।
दुनिया के सबसे खराब पासपोर्टों में शामिल पाक
लगातार तीसरे साल पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया के चौथे सबसे खराब पासपोर्ट में शुमार है। UAE द्वारा वीज़ा अस्वीकृत करने से इसकी अंतरराष्ट्रीय छवि और खराब होती है, जिससे भविष्य में वीज़ा उदारीकरण (Visa Liberalisation) पर बातचीत मुश्किल हो सकती है।
कई पाकिस्तानी जघन्य अपराधों में शामिल
रिपोर्ट बताती है कि पिछले कुछ सालों में UAE में हत्या, अपहरण और आपराधिक नेटवर्क चलाने जैसे गंभीर मामलों में कई पाकिस्तानी शामिल पाए गए हैं। इससे सामान्य पाकिस्तानी यात्रियों को भी अतिरिक्त जांच का सामना करना पड़ रहा है।
पाकिस्तान-UAE संबंधों पर दबाव
यह पूरा मामला पाकिस्तान-UAE संबंधों पर दबाव डाल रहा है। खाड़ी देशों ने पाकिस्तान से मजबूत पुलिस सत्यापन, मानव तस्करी विरोधी कदम और भीख मांगने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग की है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सऊदी अरब जैसे देश भी इसी तरह के प्रतिबंध लगा सकते हैं - जहां पहले ही 4,000 से अधिक पाकिस्तानी भिखारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications