सैंटा क्लॉज के साथ मिशेल ओबामा ने दिखाया अपना फेवरिट ऑरेंज जूस स्टेप
कोलोराडो। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह उनकी पत्नी और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा भी काफी लोकप्रिय हैं। मिशेल ओाबामा गुरुवार को अमेरिकी राज्य कोलोराडो स्थित बच्चों के अस्पताल में थीं। यहां पर मिशेल अचानक ही पहुंची थीं और उन्हें देखकर बच्चे काफी खुश हुए। इस अस्पताल में मिशेल ने न सिर्फ बच्चों से कई बातें कीं बल्कि सैंटा क्लॅाज के साथ थिरकी भी। क्रिसमस में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे और यहां पर बच्चों के बीच पहुंचकर तो ऐसा लगा मिशेल ने उन्हें क्रिसमस से पहले ही गिफ्ट दे दिया।

बच्चे भी मिशेल और सैंटा के साथ थिरके
कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे ने मिशेल से पूछा कि उनका फेवरिट डांस स्टेप्स कौन सा है। इस पर मिशेल कुछ कह नहीं पाई क्योंकि वह बहुत कन्फ्यूज थीं। इसके बाद एक और बच्चे ने उनसे उनका फेवरिट, 'ऑरेंज जूस' स्टेप सीखा। ट्विटर पर इस कार्यक्रम को जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें मिशेल कुछ स्टेप्स पर परफॉर्म कर रही हैं। यहां तक कि सैंटा क्लॉज भी खुद को रोक नहीं पाते और मिशेल के साथ डांस करने लगते हैं। मिशेल दरअसल यहां डेनेवर में अपने मेमोयर 'बीकमिंग' को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं। इस बीच कोलोराडो के अस्पताल में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने बच्चों को सरप्राइज दिया था। यहां पर मिशेल ने नाइट बीफोर क्रिसमस पर भी परफॉर्म किया। मिशेल का 400 पेजे का मेमोयर 13 नवंबर को रिलीज हुआ था। इस किताब की पहले ही दिन करीब 725,000 कॉपियां बिक गई थीं और अब तक करीब तीन मिलियन कॉपीज बिक चुकी हैं। इसके साथ ही यह अमेरिका में साल 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications