Washington Hilton shooting: क्या ट्रंप ने खुद करवाई फायरिंग? प्रेस सचिव के 'फायर शॉट' वाले बयान से गहराया शक
Washington Hilton shooting: अमेरिका के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। जहां लोग डोनाल्ड ट्रंप का भाषण सुनने के लिए उत्साहित थे, वहां अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजने लगी। इस हमले ने राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसी बीच ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मज़ाक में 'फायर-शॉट' की बात कही थी, जो हकीकत में बदल गई।

Karoline Leavitt viral video: कैरोलिन लेविट का वायरल वीडियो
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने घटना से ठीक पहले फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने दर्शकों से ट्रंप का भाषण सुनने की अपील की थी। लेविट ने मजाकिया लहजे में कहा था कि ट्रंप का अंदाज हमेशा की तरह धमाकेदार होगा और भाषण के दौरान कुछ 'फायर-शॉट' (तीखे हमले) देखने को मिलेंगे। उस समय उनके इस बयान को केवल राजनीतिक तंज माना गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद वहां सचमुच गोलियां चल गईं।
Karoline Leavitt fire shot comment: होटल में हमले का खौफनाक मंजर
वॉशिंगटन हिल्टन होटल में पत्रकारों का डिनर शुरू होने ही वाला था कि तभी एक हथियारबंद हमलावर ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर के पास शॉटगन थी और उसने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली भी चलाई। सुरक्षा जैकेट की वजह से एजेंट की जान बच गई। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपने लगे।
ये भी पढे़ं: Donald Trump: क्या डिनर पार्टी शूटआउट का है ईरान से कनेक्शन? डोनाल्ट ट्रंप ने दिया ये जवाब, Video
सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई
गोली चलते ही यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत एक्शन में आ गए। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित तरीके से हॉल से बाहर निकाला। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे परिसर को फौरन खाली करा लिया गया। सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया। ट्रंप ने बाद में अपनी टीम और सुरक्षा एजेंसियों की बहादुरी की जमकर तारीफ की और सबको सुरक्षित बताया।
ये भी पढ़ें: Donald Trump PC Highlights: 'शूटर के पास कई हथियार थे', फायरिंग के बाद बोले ट्रंप, क्या-क्या कहा?
संयोग या कुछ और?
लेविट के 'फायर-शॉट' वाले बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। लोग हैरान हैं कि आखिर उन्होंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया जो बाद में हकीकत बन गए। हालांकि, उनके समर्थकों का कहना है कि लेविट का मतलब ट्रंप की तीखी बयानबाजी से था, न कि असली गोलियों से। फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि हमलावर होटल के भीतर हथियार लेकर कैसे पहुंचा और उसकी असली साजिश क्या थी।












Click it and Unblock the Notifications