Donald Trump: क्या डिनर पार्टी शूटआउट का है ईरान से कनेक्शन? डोनाल्ट ट्रंप ने दिया ये जवाब, Video
Donald Trump: शनिवार रात अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के संवाददाता डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए हैं। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया। इस पूरी घटना से अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है।
ये घटना ऐसे वक्त हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है और दूसरी बार शांति वार्ता की कोशिश विफल हो गई है तो ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या फायरिंग वाली घटना से ईरान का कोई कनेक्शन है?

ये सवाल ट्रंप से सीधे उनकी प्रेसवार्ता में किया गया है, जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि 'मुझे ऐसा नहीं लगता लेकिन कहा नहीं जा सकता है , हमें बहुत कुछ पता चलेगा. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोग इस पर काम कर रहे हैं, यह घटना मुझे ईरान युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगी।'
हिल्टन होटल में प्रेस डिनर के दौरान गोलियां चलीं
आपको बता दें कि जैसे ही वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में प्रेस डिनर के दौरान गोलियां चलीं, सीक्रेट सर्विस और नेशनल गार्ड के सदस्य तुरंत ट्रंप के पास पहुंचे और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल ले गए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे। इस घटना के बाद ट्रंप और अन्य सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
'हमलावर एक lone wolf और सनकी आदमी'
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि 'हमलावर एक lone wolf और हत्या की कोशिश करने वाला सनकी आदमी था।' हालांकि व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने से पहले, ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि उनका 'शाम का अनुभव काफी अजीब रहा।'
संदिग्ध की तस्वीरें और CCTV फुटेज भी शेयर किया
'अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि सुरक्षा संबंधी खतरे के बावजूद उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि 'कार्यक्रम जारी रहना चाहिए'। उन्होंने पकड़े गए संदिग्ध की तस्वीरें और CCTV फुटेज भी साझा किया, जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा घेरे को तेज़ी से पार करते हुए देखा जा सकता है।'
अभी तक संदिग्ध के मकसद के बारे में और जानकारी नहीं
अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि इस घटना से संदिग्ध को FBI ने पकड़ लिया है, जिससे कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण में आ गई। अधिकारियों ने अभी तक संदिग्ध या उसके मकसद के बारे में और जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आम लोगों को अब कोई खतरा नहीं है।
#WATCH | Shots fired at White House Correspondents' Dinner in Washington, DC | When asked whether the assailant has any relation with Iran, US President Donald Trump says, "I don't think so, but you never know. We're going to know a lot. We have the best people in the world… pic.twitter.com/9S775drL1e
— ANI (@ANI) April 26, 2026












Click it and Unblock the Notifications