Putin Sons Ivan and Vova: कैमरे से दूर, एयर डिफेंस से सुरक्षा! पुतिन के 2 'सीक्रेट बेटों' को लेकर बड़ा खुलासा
Putin sons Ivan and Vova: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी निजी जिंदगी को हमेशा बेहद सीक्रेट रखते हैं। यही वजह है कि उनके परिवार और बच्चों को लेकर समय-समय पर कई रिपोर्ट्स और दावे सामने आते रहते हैं। अब एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन और पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट Alina Kabaeva के दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश बेहद कड़ी सुरक्षा और गोपनीय माहौल में की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई से लेकर सुरक्षा और हेल्थ तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जाता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Vladimir Putin family: पुतिन की फैमिली हमेशा रही है सीक्रेट
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परिवार को हमेशा पब्लिक लाइफ से दूर रखा है। उनकी पहली पत्नी Lyudmila Putina से उनकी दो बेटियां हैं, जिनके बारे में भी लंबे समय तक बहुत कम जानकारी सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बेटियों ने अलग पहचान के साथ अपना करियर बनाया। पुतिन ने कई मौकों पर कहा है कि वह अपने परिवार की सुरक्षा और प्राइवेसी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। इसी वजह से उनके निजी जीवन को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं।
ये भी पढे़ं: Putin Age Longevity: मौत को मात देंगे पुतिन! रूस बनवा रहा डेढ़ सौ साल जीने की वैक्सीन, अमर होगा इंसान?
Putin secret kids: दो बेटों को लेकर नया दावा
इजरायली और पश्चिमी मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन और अलीना काबाएवा के दो बेटे हैं। दावा किया गया है कि 11 वर्षीय इवान और 7 वर्षीय वोवा सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह दूर रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बच्चों को आम स्कूलों में नहीं भेजा जाता। उनकी पढ़ाई घर पर ही कराई जाती है। हालांकि रूस की सरकार या पुतिन की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए इन रिपोर्ट्स को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है।
विदेशी टीचर्स से होती है पढ़ाई
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रिया जैसे देशों से टीचर्स और गवर्नेस रखी गई हैं। उन्हें अंग्रेजी और जर्मन जैसी भाषाएं सिखाई जाती हैं। बताया गया है कि उनकी शिक्षा में पश्चिमी देशों की कई शैक्षणिक पद्धतियों का इस्तेमाल होता है। दिलचस्प बात यह है कि सार्वजनिक मंचों पर पुतिन अक्सर पश्चिमी देशों की नीतियों की आलोचना करते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स में उनके बच्चों की पढ़ाई को लेकर अलग तस्वीर पेश की गई है।
ये भी पढे़ं: Russia Kyiv Missile Attack: पुतिन की सबसे खतरनाक मिसाइल ने कीव में मचाई तबाही, जेलेंस्की की बढ़ी टेंशन
सुरक्षा इतनी कि कोई आसानी से पहुंच नहीं सकता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों बच्चे बेहद सुरक्षित और अलग-थलग परिसरों में रहते हैं। इन जगहों पर हाई-लेवल सिक्योरिटी और एयर डिफेंस सिस्टम तक तैनात होने का दावा किया गया है। बच्चों का बाहरी दुनिया से संपर्क बहुत सीमित बताया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके साथ काम करने वाले विदेशी स्टाफ पर भी कई तरह की पाबंदियां लागू रहती हैं। उन्हें बिना अनुमति बाहर जाने या सामान्य सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होती।
हेल्थ और स्टाफ नियमों पर खास फोकस
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बच्चों और उनके आसपास काम करने वाले लोगों की नियमित मेडिकल जांच होती है। साफ-सफाई और हेल्थ से जुड़े नियम काफी सख्त बताए गए हैं। स्टाफ को आकर्षक सैलरी दी जाती है, लेकिन बदले में उन्हें कड़े कॉन्ट्रैक्ट नियमों का पालन करना पड़ता है। इनमें सार्वजनिक बयान देने, राजनीतिक चर्चा करने या कुछ संवेदनशील विषयों पर बातचीत करने जैसी चीजों पर रोक शामिल बताई गई है। हालांकि इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications