Russia Kyiv Missile Attack: पुतिन की सबसे खतरनाक मिसाइल ने कीव में मचाई तबाही, जेलेंस्की की बढ़ी टेंशन

Russia Kyiv Missile Attack: रूस ने एक बार फिर Ukraine की राजधानी Kyiv पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने एक साथ 90 मिसाइलें और करीब 600 ड्रोन दागे। इस हमले में ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल हुआ, जिसे रूस की सबसे खतरनाक मिसाइलों में गिना जाता है।

हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई जबकि 80 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। कई इमारतों, घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। पूरी रात धमाकों से दहला कीव अब फिर से युद्ध के डर और तबाही के बीच खड़ा नजर आ रहा है।

Russia Kyiv Missile Attack

कीव में रातभर गूंजते रहे धमाके

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक रूस ने देर रात कई इलाकों को निशाना बनाया। राजधानी कीव के अलावा बिला त्सेरकवा शहर पर भी हमले हुए। शहर में लगातार सायरन बजते रहे और लोग डरकर मेट्रो स्टेशनों में छिप गए। कीव के मेयर Vitali Klitschko ने कहा कि यह शहर के लिए बेहद डरावनी रात थी। सुबह होने तक कई इलाकों में धुआं दिखाई देता रहा। बचाव दल पूरी रात आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगा रहा।

ये भी पढे़ं: Russia Drone Hijack NATO: यूक्रेन के ड्रोन, पुतिन का रिमोट! रूस ने हाईजैक किए हथियार, नाटो देशों में हड़कंप

ओरेशनिक मिसाइल ने बढ़ाई चिंता

इस हमले में रूस ने ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिसकी रफ्तार आवाज की गति से करीब 10 गुना ज्यादा बताई जाती है। Vladimir Putin पहले भी दावा कर चुके हैं कि इस मिसाइल को रोकना बेहद मुश्किल है। फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यह तीसरी बार है जब रूस ने इस मिसाइल का इस्तेमाल किया है। ओरेशनिक परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है, इसलिए इसके इस्तेमाल ने दुनिया भर में चिंता और बढ़ा दी है।

जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से मांगी मदद

Volodymyr Zelenskyy ने आरोप लगाया कि रूस ने पानी सप्लाई से जुड़ी जगहों को भी निशाना बनाया है ताकि गर्मियों से पहले लोगों की मुश्किलें बढ़ाई जा सकें। उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की। जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन लगातार बड़े हमलों का सामना कर रहा है और उसे और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत है। उनके मुताबिक रूस आम नागरिकों को डराने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें: OI Exclusive: 'Petrol-Diesel संकट पर डेटा नहीं दे रही सरकार'! एक्सपर्ट ने बताया कितने बढ़ेगी समस्या

रूस ने क्या कहा?

रूस का कहना है कि यह हमला यूक्रेन की तरफ से रूस के अंदर किए गए हमलों के जवाब में किया गया। मॉस्को का दावा है कि उसने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरबेस और सेना से जुड़े केंद्रों को निशाना बनाया। रूस ने यह भी कहा कि हमले में ओरेशनिक के अलावा इस्कंदर, किंझाल और जिरकॉन जैसी मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ। दूसरी तरफ यूक्रेन का कहना है कि रूस लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है, जिससे आम लोगों की जान जा रही है और शहरों में भारी तबाही हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+